शनिवार , 21 फ़रवरी देश दुनिया के खास 45 समाचार
शनिवार , 21 फ़रवरी देश दुनिया के खास 45 समाचार


प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
फाल्गुन सुदी 4
================
1 अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट बनाम ट्रंप: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कुछ देशों पर लगाए गए टैरिफ को रद्द कर दिया। इसके जवाब में ट्रंप ने सभी देशों पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने का नया कार्यकारी आदेश जारी करने का ऐलान किया है।
2 भारत-US व्यापार: टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप ने स्पष्ट किया कि भारत के साथ ट्रेड डील पर कोई आंच नहीं आएगी। भारत और अमेरिका 23 फरवरी से अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए वार्ता शुरू करेंगे।
3 इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: नई दिल्ली में आयोजित समिट का समापन हुआ। 70 से अधिक देशों ने साझा घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। यूथ कांग्रेस ने समिट के दौरान ‘मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारों के साथ टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया।
4 मातृभाषा दिवस पर सौगात: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर उपराष्ट्रपति ने गुजराती और तमिल भाषा में भारत के अद्यतन संविधान का विमोचन किया।
5 विदेशी मुद्रा भंडार: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 725 अरब डॉलर के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया।
6 भारत-ब्राजील रक्षा समझौता: ग्लोबल साउथ की दो बड़ी शक्तियों के बीच बड़ी डिफेंस डील होने जा रही है। राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और पीएम मोदी ने महत्वपूर्ण खनिजों और AI गठबंधन पर चर्चा की।
7 असम के लिए बड़ी योजना: गृह मंत्री अमित शाह ने असम से ₹6900 करोड़ की योजनाएं लॉन्च कीं और 5 साल में राज्य को बाढ़मुक्त करने का वादा किया।


8 ED की बड़ी कार्रवाई: पिछले 9 महीनों में ईडी ने ₹32,000 करोड़ की संपत्ति जब्त की, जो गृह मंत्रालय के वार्षिक बजट के बराबर है।
9 शादी के लिए नई गाइडलाइन (गुजरात): गुजरात सरकार ने प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने की दिशा में कदम बढ़ाया है; पंजीकरण की सूचना माता-पिता को व्हाट्सएप पर मिलेगी।
10 फरीदाबाद अग्निकांड: फरीदाबाद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।
11 उत्तराखंड जनगणना: उत्तराखंड में पहली बार पेपरलेस जनगणना होगी, जिसमें खाली घरों की भी गिनती की जाएगी।
12 यूपी सरकारी दफ्तर: उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों को तंबाकू मुक्त घोषित किया है।
13 गाजा शांति पहल: भारत ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली बैठक में ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल हुआ, हालांकि वह इसका सदस्य नहीं बना।
14 राहुल गांधी सुलतानपुर कोर्ट: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमित शाह पर टिप्पणी मामले में सुलतानपुर कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया।
15 खालिस्तान मुद्दा: SFJ ने अपनी पहली बैठक में 1 बिलियन डॉलर का विवादित प्रस्ताव पेश किया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।


16 भिवंडी मेयर चुनाव: भाजपा के बागी नारायण चौधरी कांग्रेस और NCP(SP) के समर्थन से भिवंडी के मेयर चुने गए।
17 T20 वर्ल्ड कप सुपर-8: आज सुपर-8 का मुकाबला पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच है। अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में अपना अब तक का सर्वोच्च स्कोर बनाकर रिकॉर्ड कायम किया।
18 क्रिकेट वर्ल्ड कप बहिष्कार: बांग्लादेश क्रिकेट के सीनियर कोच ने दावा किया कि वर्ल्ड कप बहिष्कार का फैसला सरकार द्वारा थोपा गया था।
19 हॉलीवुड शोक: ‘ग्रेज एनाटॉमी’ स्टार एरिक डेन का 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
20 विदेशी डेलिगेट्स के सामने… यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की अखिलेश ने की आलोचना।
21 एक ही परिवार पांच लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे पर लटके मिले शव।
22 धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग रचाई शादी, चहल ने लिखा- आज मेरे यार की शादी है।

23 यूक्रेन को अंदर से खोखला करने की साजिश रच रहा रूस? कई लोग गिरफ्तार, क्या मामला।
24 भारत-अमेरिकी सेना के बीच ‘वज्र प्रहार’, सोमवार से शुरू होगा संयुक्त सैन्य अभ्यास।
25 शादी की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर नजर आए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना।
26 यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर नया अपडेट, कल से चलेगा विशेष अभियान।
27 स्टडी कर रहे; अमेरिकी SC के टैरिफ से जुड़े फैसले पर क्या बोली भारत सरकार।
28 UP के किसानों को मिला होली गिफ्ट, एक बटन दबाते ही खातों में पहुंचे 460 करोड़ रुपये, बिचौलियों का खेल खत्म।
29 US सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत अब कितना टैरिफ देगा? Donald Trump ने दिया जवाब।
30 टीवी की आवाज कम करने को कहा तो भड़की पत्नी, चाकू मारकर की पति की हत्या।
31 AI ने पकड़ी 70,000 करोड़ की ‘डिजिटल हेराफेरी’, हैदराबाद ‘बिरयानी कांड’ से देशव्यापी टैक्स चोरी का खुलासा।
32 सीएम योगी ने शिक्षामित्रों को दिया होली का गिफ्ट, लगभग दोगुना किया मानदेय, हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपये।
33 UP सरकार का बड़ा फैसला, सभी सरकारी दफ्तर होंगे तंबाकू मुक्त, स्कूलों में अनिवार्य होगा एंटी-टोबैको चैप्टर।
34 दुनिया का अनोखा देश.नॉर्वे की, जिसे ‘लैंड ऑफ मिडनाइट सन’ (Land of the Midnight Sun) यानी ‘आधी रात के सूरज की भूमि’ कहा जाता है। जहां 76 दिनों तक नहीं डूबता सूरज, आधी रात को भी आसमान में चमकती है रोशनी।
35 खड़े हो जाइए शहबाज शरीफ’, जब ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध रोकने की बात कहकर पीएम मोदी की तारीफ की।
36 SIR पर कलकत्ता हाईकोर्ट में हाई लेवल मीटिंग, 9 मार्च तक लीगल ऑफिसर्स की छुट्टियां रद्द।
37 पलामू में जया प्रदा का रोड शो, अरुणा शंकर के समर्थन में मांगा वोट
38 ट्रेड एक्ट 122 और 301 का प्रयोग करके ट्रंप लगाएंगे टैरिफ, जानिए अमेरिका में क्या हैं ये विशेष कानून।
39 अगले 72 घंटे में माफी मांगें, सुकांत मजूमदार को बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार का अल्टीमेटम।
40 स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन शोषण मामले में दर्ज होगी FIR, ADJ और POCSO कोर्ट से झटका।
41 41 बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा के बाद अब सीपीएम को झटका, प्रतीक उर रहमान ने तृणमूल का झंडा थामा।
42 हिमाचल CM रूटीन जांच को AIIMS दिल्ली पहुंचे:टेस्ट कराने के बाद हिमाचल सदन लौटें, स्वास्थ्य में हो रहा सुधार।
43 भारत में हर वर्ष 54 हजार करोड़ का दान:68% लोग किसी न किसी रूप से करते हैं मदद, सर्वाधिक 45.9% दान धार्मिक संस्थाओं को; हाउ इंडिया गिव्स 2025’ की रिपोर्ट।
44 चीन ने अंतरिक्ष में उगाया टमाटर:15 साल से लापता बच्चे को सोशल मीडिया ने मिलवाया; खांसी की आवाज से बीमारी पहचानने वाला एप।
45 KBC में नागदा को बताया गांव, अमिताभ बच्चन पर केस:उज्जैन में कोर्ट ने थाने से मांगी रिपोर्ट; कहा था- पानी की समस्या वाला गांव।
=========================
