पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा आवेदन अब पांच फरवरी तक

पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा आवेदन अब पांच फरवरी तक
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

प्राइवेट और सरकारी स्कूलों ने समय पर ऑनलाइन नहीं किए आवेदन, मजबूरी में बढ़ानी पड़ी डेट्स

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 1 फ़रवरी। राज्य के करीब चौबीस लाख स्टूडेंट्स के पांचवीं और आठवीं बोर्ड के आवेदन ऑनलाइन करने के मामले में शिक्षा विभाग को लास्ट डेट में बढ़ानी पड़ी है। अब पांच फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय ने इस संबंध में बुधवार दोपहर आदेश जारी किया।

pop ronak

प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ने इसे अंतिम अवसर बताते हुए पांच फरवरी से पहले ही सभी आवेदन ऑनलाइन करने की स्वीकृति दी है। प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक की स्वीकृति के बाद ये निर्णय किया गया है। दरअसल, लास्ट डेट 31 जनवरी थी, लेकिन अब तक बीस फीसदी से ज्यादा स्टूडेंट्स के आवेदन नहीं हुए। ऐसे में चार लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को वंचित कर पाना शिक्षा विभाग के लिए संभव नहीं था।

पिछले दिनों सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी दिए गए। इसके बाद भी आवेदन में लेटलतीफी जारी रही। उधर, प्राइवेट स्कूलों का कहना है कि बड़ी संख्या में अभिभावक कागजी कार्रवाई पूरी नहीं करते हैं। ऐसे में आवेदन करना संभव नहीं होता। सभी स्टूडेंट्स के आवेदन ऑनलाइन करने के बाद ही उसे लॉक किया जाता है। अगर कोई स्टूडेंट रह जाता है तो दिक्कत होती है। इसी कारण बीस फीसदी स्टूडेंट्स के आवेदन नहीं हो सके।

अब नहीं बढ़ेगी तारीख

शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अब लास्ट डेट में बढ़ोतरी नहीं होगी। मार्च में ही आठवीं और पांचवीं बोर्ड के एग्जाम भी हो सकते हैं, ऐसे में डेट्स में बढ़ोतरी का ये अंतिम अवसर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *