गुरुवार, 01 फरवरी देश दुनिया के 43 खास समाचार

26 जुलाई देश दुनिया के 43 खास समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
माघ कृष्ण पक्ष षष्ठी,अंतरिम -बजट
=============================
1 वित्त मंत्री सीतारमण आज पेश करेंगी अंतरिम बजट, लोकसभा चुनावों से पहले किसानों को सौगात देने की तैयारी, बजट में पीएम किसान योजना के रकम को बढ़ाने का एलान संभव।
3 हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई सोरेन झारखंड के सीएम होंगे, राज्यपाल से कहा- 43 विधायक बाहर खड़े हैं, गिनती कर लें; बहुमत का आंकड़ा 42.
4 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार, कई घंटों की पूछताछ के बाद ED का बड़ा ऐक्शन।
5 झारखंड में बनने वाले नए CM चंपई सोरेन शिबू सोरेन के खास हैं, इसलिए मिला मौका; झारखंड टाइगर के रूप में पहचान।
6 झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो मोदी जी के साथ नहीं गया, वो जेल जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 ईडी, सीबीआई अब बीजेपी की विपक्ष मिटाओ सेल, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी।
8 मनोज जरांगे 10 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे, कहा- 70 साल में पहली बार आरक्षण को लेकर मराठा इतने मजबूत, सरकार कानून लागू करे।
9 कश्मीर से केरल तक, ED के रडार पर हैं कई CM और डिप्टी CM; लंबी है लिस्ट।
10 राजनीति में आतंकियों को जगह दे रहा कनाडा, भारत ने एक बार फिर लगा दी लताड़।
11 बारामूला में वाहन खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर में उरी जा रहा था वाहन, हादसे में 7 अन्य घायल।
12 स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा-  ज्ञानवापी पर आ गया है, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी आएगा ऐसा ही फैसला।
13 व्यासजी के तहखाने में 30 साल बाद पूजा शुरू, देर रात पूजन-अर्चन के बाद सुरक्षा कड़ी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

14 पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड…अभी चार दिन राहत नहीं।
15 कुछ लोगों के आदतन हुड़दंग से लोकतंत्र का चीरहरण’; संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री का विपक्ष पर निशाना।
16 संसद का बजट सत्र: नई संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला संबोधन, कहा- राम मंदिर की आकांक्षा पूरी हुई।
17 देशभर में 1300 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है। स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी।
18 सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की गई। सरकार रिफॉर्म परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के लिए कटिबद्ध। हमारी विरासत ऐसी हो, जिससे आने वाली पीढ़ियां हमें याद करें: राष्ट्रपति
19 नारी शक्ति वंदन कानून से महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित हुई।
20 भारत में जी-20 देशों के सम्मेलन का सफल आयोजन। राम मंदिर के निर्माण का सदियों पूरा सपना सच हुआ।देश के करीब 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से ऊपर निकले।
21 ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा साल, 2023 नई संसद भवन से एक भारत श्रेष्ठ भारत की महक, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत: राष्ट्रपति

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

22 प.बंगाल में भारी भीड़ के चलते राहुल की कार का शीशा टूटा, अधीर रंजन बोले- किसी ने पत्थर मारा होगा; सुप्रिया ने कहा- सुरक्षा घेरे की रस्सी से टूटा शीशा।
23 अलग होते ही नीतीश ने याद दिलाया लालू का जंगलराज, बोले-तेजस्वी तो बच्चा था; शाम होते ही लोग सड़कों पर निकलने से डरते थे।
24 जातीय गणना पर झूठा क्रेडिट ले रहे राहुल गांधी, मैंने इसे करवाया; यह कहते हुए सीएम नीतीश ने किया पलटवार।
25 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में ED ने भेजा 5वां समन। भाजपा का अगला एजेंडा केजरीवाल।
26 बजट से ठीक पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, सस्ते होंगे सभी तरह के स्मार्टफोन, मोबाइल पार्ट्स पर अब आयात शुल्क 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है।
27 चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवाद: मनोज सोनकर फिलहाल बने रहेंगे मेयर, हाईकोर्ट ने प्रशासन से तीन सप्ताह में मांगा जवाब।
28 बजट 2024 से पहले बुधवार को बाजार में मजबूती; सेंसेक्स 612 अंक चढ़ा, निफ्टी 21700 के पार पहुंचा।
29 BCCI सचिव जय शाह लगातार तीसरी बार बने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन, हो गया ऐलान।
30 बजट आज 11 बजे:बजट मंजूरी के लिए कैबिनेट मीटिंग शुरू, दिल्ली में तेज बारिश के बीच बजट कॉपियां संसद पहुंचीं।
31 यूपी के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट:मथुरा, बरेली, सहारनपुर में रातभर बरसात, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन; 40 जिलों में कोहरा।
32 शिक्षामंत्री बोले- हिजाब पहना तो नहीं मिलेगी स्कूल में एंट्री:कहा- ज्ञानवापी तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है; अकबर महान नहीं, बलात्कारी था।

33 गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता।
34 कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा:राहुल गांधी बोले- सत्ता में आए तो देश में जाति जनगणना कराएंगे।
35 झारखंड में बनने वाले नए CM चंपई सोरेन जो शिबू सोरेन के खास हैं, इसलिए मिला मौका; टाइगर के रूप में पहचान।
36 गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की हाईकोर्ट में याचिका:10.30 बजे सुनवाई, फिर ED कोर्ट में पेश करेगी; आदिवासी मूलवासी संगठन का आज झारखंड बंद।
37 राजस्थान: हिजाब पर बैन की मांग पर मुस्लिम छात्राएं बोलीं, ‘हिजाब नहीं छोड़ेंगे, पढ़ाई छोड़ देंगे।
38 तीन दिन पहले बिहार में बनी एनडीए सरकार, पर मंत्रियों के पास अब भी विभाग नहीं।
39 म्यांमार ने आपातकाल और 6 महीने के लिए बढ़ाया।
40 आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी के बाद जमा स्वीकार करने से रोका।
41 बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर शुरू हुई जोड़तोड़, जदयू को हो सकता है नुकसान।
42 खेलो इंडिया यूथ गेम्स – महाराष्ट्र ने ओवरऑल चैंपियनशिप बरकरार रखी।
43 सचिन पायलट ने ईआरसीपी पर राजस्‍थान सरकार से उठाए सवाल, कहा- विधानसभा में रखे जाएं दस्तावेज।
====================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *