एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 1 मई। एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि हर माह प्रथम बुधवार को एनसीडी शिविर लगाया जाता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एनसीडी शिविर प्रभारी डॉ. संजय खत्री और विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की गई और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।

pop ronak
BC opening

शिविर में डायबिटीज, हाईपरटेंशन, पुरुष एवं महिलाओं के कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग की गई एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार दिया गया। शिविर में 163 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 7 महिलाओं का पेप्स स्मियर लिया गया। उच्च रक्त चाप एवं मधुमेह के दो-दो नये रोगी पाये गये।

फिजियो थेरेपी में डॉ. मनीष गहलोत द्वारा 32 मरीजों को थेरेपी दी गई। उनको मौके पर ही सलाह व उपचार भी दिया गया। शिविर में डॉ. राजश्री चालियां , डॉ. मोनिका रंगा, डॉ. ईशिका, डॉ. इन्दु दायमा एवं अन्य चिकित्सकों ने शिविर में सेवाएं दी।

शिविर में जिला एनसीडी इकाई से उमेश पुरोहित, ऋषि गहलोत आदि ने सहयोग प्रदान किया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *