फिंगर प्रिंट बताएंगे, आपका बच्चा कितना काबिल|

फिंगर प्रिंट बताएंगे, आपका बच्चा कितना काबिल
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

पहली बार स्कूल मे निःशुल्क जापानी तकनीक जांच

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 4 मई | जे. एस. पी. माइंड मेंटर संस्थान द्वारा पवनपुरी साउथ स्थित ब्लू मून चैरिटेबल प्ले स्कूल मे बच्चों का निःशुल्क डीएमआईटी जांच शिविर आयोजित किया गया | स्कूल प्रिंसिपल डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया की जापान मे स्कूल मे बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए यह टेस्ट किया जाता है,इसे ब्रेन बुक भी कहते और बीकानेर मे पहली बार जे. एस. पी. माइंड मेंटर संस्थान द्वारा हमारे चैरिटेबल विद्यालय मे यह टेस्ट किया गया है |

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

संस्थान निदेशक गुलाब सोनी ने बताया की यह डर्मेटोग्लिफ़िक्स मल्टीपल इंटेलिजेंस टेस्ट है, जो फिंगरप्रिंट पैटर्न को ब्रेन लोब के साथ सहसंबंधित करने वाली एक वैज्ञानिक परीक्षा है। यह किसी व्यक्ति की अद्वितीय जन्मजात क्षमता और व्यक्तित्व लक्षणों को समझने में सहायता करता है।

संस्थान निदेशक गिरिराज ने कहा फिंगर प्रिंट से बच्चे के व्यवहार, व्यक्तित्व, कार्यकुशलता के साथ बौद्धिक क्षमता का विश्लेषण होगा। रिपोर्ट बताएगी कि बच्चे का आईक्यू, सी क्यूं, ए क्यू और ई क्यू लेवल कैसा है।

डॉ. अर्पिता गुप्ता ने जे. एस. पी. माइंड मेंटर संस्थान की टीम का आभार व्यक्त किया| शिविर मे 30 बच्चों की जांच की गयी| रिपोर्ट के आधार पर बच्चों के अभिभावकों से भी बातचीत की गई, जिसमें ये टेस्ट खरा उतरा| कार्यक्रम को सफल बनाने मे मोहिनी शर्मा, संजय बोहरा, नीति शर्मा, स्नेहा शर्मा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *