रक्त दान शिविर में 142 यूनिट रक्त दान हुआ

रक्त दान शिविर में 142 यूनिट रक्त दान हुआ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 5 मई। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता – संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को बीकानेर केंद्र द्वारा लगाए गए रक्त दान शिविर में 142 यूनिट रक्त दान हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो कम्यूनिकेशन के बीकानेर जोनल मीडिया कोऑर्डिनेटर गिरिराज खैरीवाल के मुताबिक ट्रांसपोर्टर गली स्थित कथूरिया भवन में लगे इस शिविर में संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा 142 डिवोटिज ने ब्लड डोनेट कर अपने गुरुदेव को एडवांस में बर्थडे विश किया।

pop ronak

शिविर के संयोजक रवि कथूरिया एवं अनिल खजांची ने बताया कि गुरूदेव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आर्ट ऑफ लिविंग के बीकानेर केंद्र द्वारा हर वर्ष 13 मई से पहले आने वाले रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर स्टेट टीचर्स कॉर्डिनेटर जितेंद्र सारस्वत, जोनल टीचर्स कॉर्डिनेटर अजय खत्री, अपेक्स राजेश मुंजाल, वरिष्ठ प्रशिक्षिका साधना सारस्वत, ऋतुबाला शर्मा, स्वाति शर्मा, सुभाष दाधीच, खुशाल खत्री, रामदेव कुलरिया, जानकी वल्लभ, प्रकाश शर्मा सहित संस्था के अनेक सदस्यों ने विभिन्न व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *