शहर में चोरों का आंतक , गंगाशहर व अमरसिंह्पुरा में चोरी

शहर में चोरों का आंतक , गंगाशहर व अमरसिंह्पुरा में चोरी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 7 जून। बीकानेर शहर में चोरी की घटना कम नहीं हो रही है। चोर औसतन हर रोज एक-दो घरों में हाथ साफ कर रहे हैं। बीते 24 घंटे में शहर के सदर और गंगाशहर थाने में चोरी के अलग-अलग मामले दर्ज हो चुके हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पहला मामला सदर थाने क्षेत्र का है, जहां अमरसिंहपुरा क्षेत्र के नरेश सिंह ने एफआईआर दी है। नरेश का आरोप है कि रात में अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसा और कीमती सामान उठाकर ले गया। वो क्या सामान ले गया है, इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। मामले में छानबीन की जा रही है।

pop ronak

दूसरा मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। गंगाशहर की पांच नंबर गली में रहने वाले नरेश कुमार ब्राह्मण ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसके घर में चोरी हुई है। चोर सोने व चांदी के आभूषण भी साथ ले गए। मूल रूप से सूरतगढ़ के रहने वाले नरेश यहां किराए के मकान में रहते हैं। चोर ने घर में घुसकर अलमारी खोली और उसमें रखा कीमती सामान ले गए।

इसके अलावा एक सूटकेस भी खोला। चोर करीब साढ़े छह सौ ग्राम चांदी की पहली पायजेब के साथ ही सोने-चांदी के कुछ और आभूषण भी ले गए। जिसमें बिछिया, सोने की नॉज पिन और सोने की मूर्ति भी शामिल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दोनों ही मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *