कृषि महाविद्यालय में 9 साल बाद हुआ कैंपस प्लेसमेंट

सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • रामनवमी के अवसर पर 17 अप्रैल को हुआ था कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन

बीकानेर, 15 जून। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कृषि महाविद्यालय बीकानेर में 9 साल बाद फिर से शुरू हुए कैंपस प्लेसमेंट में 06 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। कुलपति डॉ अरुण कुमार ने बताया कि भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर 17 अप्रैल को करीब एक दशक बाद कृषि महाविद्यालय बीकानेर में फिर से कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत की गई थी। जिसमें कृषि महाविद्यालय बीकानेर और आईएबीएम ( इंस्टीट्यूट ऑफ एग्री बिजनेस मैनेजमेंट) के करीब 40 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। घरडा केमिकल्स में कृषि महाविद्यालय के 04 और आईएबीएम के 02 स्टूडेंट्स का चयन मार्केटिंग डवलपमेंट ऑफिसर के पद पर हुआ है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कुलपति डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु निरंतर प्रयासरत है। कैंपस प्लेसमेंट की पहल विद्यार्थियों को उनकी योग्यता, विशेषज्ञता, रुचि एवं कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगी। जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।अनुसंधान निदेशक डॉ. पी. एस. शेखावत ने बताया कि कैम्पस प्लेसमेंट विद्यार्थियों के सुरक्षित भविष्य के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास के लिए सराहनीय प्रयास है।

pop ronak

छात्र कल्याण निदेशक डॉ वीर सिंह ने बताया कि कुलपति डॉ अरुण कुमार की पहल पर फिर से कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत हुई है जिसके सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ पी.के.यादव ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट में घरडा केमिकल्स के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, क्षेत्रीय प्रबंधक मार्केटिंग डॉ. एल. के. दाधीच और एरिया सेल्स इंचार्ज श्री अनिल ढाका ने कंपनी प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहकर कम्पनी मानकानुसार लिखित परीक्षा, ग्रुप चर्चा एवं इंटरव्यू का आयोजन किया था।

कृषि महाविद्यालय प्लेसमेंट अधिकारी डॉ वाई.के.सिंह और सहायक प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. मनमीत कौर ने छह स्टूडेंट्स के सलेक्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कैंपस प्लेसमेंट स्टूडेंट्स को शिक्षा के साथ साथ रोजगार के अवसर प्रदान कर उनके सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *