हिंदी दिवस पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में संगोष्ठी का आयोजन

क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
Seminar organized in School of Law of Maharaja Ganga Singh University on Hindi Day

बीकानेर,14 सितंबर। “महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय”, “स्कूल आफ लॉ” की मीडिया प्रभारी डॉ सीमा जैन ने बताया कि आज हिंदी दिवस के अवसर पर स्कूल आफ लॉ में संगोष्ठि का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने अपने संदेश में कहा कि हिंदी भाषा हमारी राष्ट्रभाषा है हमें अपनी राष्ट्रभाषा का प्रयोग गौरव और सम्मान के साथ करना चाहिए। हमारी राष्ट्रीय भाषा से ही हमारी पहचान है इसी क्रम में डायरेक्टर स्कूल आफ लॉ प्रोफेसर राजाराम चोयल ने कहा की विधि के छात्र यहां भले ही अपनी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त कर रहे हो लेकिन व्यावहारिक रूप से विधि के छात्रों को अपनी राष्ट्रभाषा पर मजबूत पकड़ बनानी चाहिए।
कोऑर्डिनेटर डॉक्टर प्रभु दान चारण ने कहा कि हिंदी भाषा हमारे व्यवहार में शामिल है भले ही हम अंग्रेजी भाषा का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं लेकिन भावात्मक रूप से हमारा जुड़ाव हिंदी से है तभी तो सुख और दुख दोनों परिस्थितियों में हमारे मुंह से ना चाहते हुए भी हिंदी ही निकलती है क्योंकि हिंदी हमें “अ” से अनपढ़ के सफ़र से “ज्ञ” से ज्ञानी तक ले जाती है। डॉक्टर गौतम मेघवंशी ने कहा की भाषा से ही व्यक्तित्व का विकास होता है और व्यक्तित्व विकास हेतु राष्ट्रभाषा को विकसित करना भी जरूरी है।
इसी कड़ी में विद्यार्थियों की ओर से खुशवंत, एकता सोलंकी, हिमांशु और प्रियांशु ने कविता और विचारों के माध्यम से अपनी बात संगोष्ठी में रखी।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अल्पना शर्मा ने किया कार्यक्रम की संचालन समिति में डॉक्टर कप्तान चंद, डॉक्टर दुर्गा चौधरी, राहुल यादव शामिल रहे। तथा अन्य संकाय सदस्य डॉक्टर सतपाल मेहरा, अनिता कुमावत, मोनिका पवार, वर्षा पवार, गणेश सुथार उपस्थित रहे। अंत में संगोष्ठी के सफल संचालन हेतु डॉ सीमा जैन ने अधिकारियों, संकाय सदस्यों तथा विद्यार्थियों को धन्यवाद व्यापित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *