आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल बाल विभाग में खुशियों का बैंक योजना कार्यक्रम आयोजित हुआ

आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल बाल विभाग में खुशियों का बैंक योजना कार्यक्रम आयोजित हुआ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 22 जून। आर. एल. जी. संस्थान द्वारा “खुशियों का बैंक” योजना की अग्रणी पहल की गई जिसका पहला कार्यक्रम आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल बाल विभाग में आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों की परेशानी, तकलीफ को कम कर यथासंभव सहायता करना है| संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहाँ बच्चों की कैंसर चिकित्सा में मनोसामाजिक हस्तक्षेप एक ऐसी तकनीक जो शारीरिक मानसिक तनाव,व्यवहार, तालमेल, संख्यात्मक क्षमता से जुड़ी समस्याओं को संबोधित कर सामाजिक पारिवारिक माहौल से जुड़ी तकलीफों से निकलने में मदद करती है| संस्थान सचिव रमेश सियोंता ने कहा खेल, कला, संगीत, लेखन इत्यादि कई गतिविधियां इस तकनीक में शामिल है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

संस्थान द्वारा बच्चों को कहानी, कविता, खेल के माध्यम से उनका तकलीफ से ध्यान हटाने व चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की कोशिश मददगार रही| ज्योत्सना रावत ने उपस्थित सभी अभिभावकों के भावनात्मक रूप से कमजोर न होने व सकारात्मक सोच रख बच्चों में आत्मविश्वास जगाने को समझाया।

संस्थान द्वारा बच्चों को किताबें, रंग, चिप्स, चॉकलेट, बैग इत्यादि वितरित किये गए।  कोऑर्डिनेटर सुधा पारीक ने संस्थान व उनके पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीनाक्षी भाटिया, टीम केन किड्स, मनोज पंवार,भगवानाराम आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *