किसमीदेसर योगा शिविर का 95वां दिन…

किसमीदेसर योगा शिविर का 95वां दिन...
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 2 जुलाई। बीकानेर के वार्ड न.6, किसमीदेसर, गणगौर पार्क में पिछले साल की तरह इस बार भी 100 दिवसीय योग शिविर निरन्तर गतिशील है। योग केवल एक दिन की औपचारिकता न रह जाए इसी को ध्यान मे रखते हुए किसमीदेसर के निवासियों की कोशिश के सुफल लगातार 100 दिनों के योगा शिविर का शुभारम्भ किया गया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आज शिविर का 95वां दिन है। वार्ड निवासी शिवकुमार गहलोत फौज से रिटार्यड अफसर है। उनके संरक्षण में योग प्रशिक्षक एवं योग साधक मोहनलाल द्वारा योग के विभिन्न आसन्नों का अभ्यास करवाया जा रहा है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रतिदिन प्रात: 5.30 से 7.45 तक योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया जाता है। योग जनजागृति के लिए वार्ड के लोग लगातार आमजन से सम्पर्क कर योग शिविर हेतु प्रभावना कर रहे हैं। योग से लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव आए हैं। जिनका बी.पी ज्यादा उनका सामान्य हुआ है। नींद की समस्या, भूख नहीं लगने की समस्या, शुगर इत्यादि में सकारात्मक परिणाम मिले हैं। योग से लोगों की जीवन शैली में बदलाव आया है। दिन भर तरोताजा रहने के लिए प्रतिदिन योग करना जरूरी है।

यहां शिविर में आसन्नों में सूर्य नमस्कार, कुर्म, त्रिकोणासन्न, ताड़ासन, वृक्षासन्न, गुरुड़ासन्न, उत्कटासन्न, उष्ट्रासन, सिंहासन, मत्यासन्न, मार्जरी आसन्न, पश्चिमोतानासन, बालासन, योग वज्रासन, मकरासन, भुंजगासन, भारद्वाज आसन्न, बकासन, धनुरासन, शलभासन, भद्रासन, शशंकासन, हलासन, सर्वांगासन, अश्वासन, हास्यासन साथ क्लेपिंग थेरेपी, जल नैति, सूत्र एवं रबर नैति भी करवाई जाती है।
प्राणायाम में भस्त्रिका, उज्जाई, कपाल भाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरि, ओमकार मंत्र इसके अलावा मस्तिष्क, आंखों, मुंह, कंधों, हाथ, अंगुलियों, घुटनों, एड़ी, पंजो, पिण्डी आदि के लिए सूक्ष्म योग करवाये जाते हैं।

योगा टीम में प्रमोदकुमार, अमरचन्द, शिव सोलंकी, मनीष ,मूलचन्द, हनुमान, मोनू, रमेशकुमार, लालचन्द, ओमप्रकाश, हुक्मीचन्द मेद्यवाल आदि कार्यकत्ताओं का सहयोग रहता है। 100वें दिन व समापन समारोह में योगाभ्यासी जनों को उपहार में पौधें वितरित किए जाएगें।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *