बीकानेर पुलिस की नए कानून के तहत बड़ी सफलता-लूट की वारदात एक रात में ही खोल दी

बीकानेर पुलिस की नए कानून के तहत बड़ी सफलता-लूट की वारदात एक रात में ही खोल दी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
surender bothra
  • सभी आरोपी हिरासत में, खुलासा कल

बीकानेर , 3 जुलाई। बीकानेर के चौखूंटी क्षेत्र में मंगलवार रात हुई लूट के मामले में पुलिस ने महज दस-बारह घंटे की मशक्कत में ही सफलता हासिल कर ली। लूट करने वाले युवकों को हिरासत में ले लिया गया है, हालांकि सभी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया- चौखूंटी क्षेत्र में इमरान से जो लूट हुई थी, उससे जुड़े बदमाशों को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। इन युवकों से अब तक पूछताछ हो रही है। पुख्ता पड़ताल होने के साथ ही इन युवकों की गिरफ्तारी की जा सकेगी।

pop ronak

उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि एक रात में ही सभी बदमाशों को दबोच लिया गया था। ये लोग स्कूटी और कार के सहयोग से लूट कर चुके थे। इमरान की रैकी गई और जब वो चौखूंटी के पास एक सूनसान गली के अंदर गया तो उसके साथ पहले मारपीट की और बाद में उसके हाथ से सोना व चांदी के जेवरात छीन लिए। ये जेवरात गोल्ड लोन के लिए किसी ने दिए थे, जिसकी भनक इन बदमाशों को लग चुकी थी। ये लोग पहले स्कूटी से फरार होना चाह रहे थे लेकिन बाद में एक अन्य गाड़ी से भाग गए। पुलिस को इसकी भनक मौके से ही लग चुकी थी। डीएसटी टीम ने कुछ गाड़ियों के नंबर मौके पर ही निकाल लिए थे और इसके बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम रवाना हो गई। रात में ही पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया था लेकिन फिलहाल हिरासत में दिखाया।

नए कानून के तहत गिरफ्तारी

ये लूट दो जुलाई की रात को हुई, तब तक नया कानून लग चुका था। ऐसे में भारतीय दंड संहिता के बजाय अब भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत इन युवकों की गिरफ्तारी होनी है। ऐसे में पुलिस गिरफ्तारी से पहले पूरी चाक चौबंद व्यवस्था करना चाहती है।

अब कल होगा खुलासा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में गुरुवार को खुलासा किया जाएगा। बुधवार शाम को ही इस संबंध में खुलासा किया जाना था लेकिन कानूनन रूप से मामले को पुख्ता करने के लिए इसे रोक लिया गया।

बरामदगी हुई

बताया जा रहा है कि पुलिस ने लूटा गया सोना और चांदी भी बरामद कर लिए है। करीब तीन सौ ग्राम सोना और करीब पच्चीस किलो चांदी बरामद की गई है। इतनी ही लूट की गई थी। हालांकि पुलिस ने अधिकृत तौर पर कोई आंकड़ा अब तक नहीं दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *