पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं’ विषयक करियर वार्ता एवं प्रदर्शनी आयोजित

पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं' विषयक करियर वार्ता एवं प्रदर्शनी आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बेसिक पीजी महाविद्यालय में विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र द्वारा हुआ आयोजन

बीकानेर, 18 जुलाई। विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र तथा बेसिक पी.जी. महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए करियर वार्ता एवं प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में किया गया। इस दौरान युवाओं को पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के महत्व तथा पत्रकारिता के इतिहास से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए रोजगार की संभावनाओं तथा इस क्षेत्र में प्रचलित पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। साथ ही जनसम्पर्क, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट, रेडियो जॉकी, कंटेंट राइटर आदि की जानकारी दी।

pop ronak
BC opening

विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र के करियर काउंसलर नगेंद्र नारायण किराडू़ ने राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाए गए कार्यक्रमों तथा योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि युवाओं को करियर निर्माण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बेसिक पी.जी. महाविद्यालय के संरक्षक रामजी व्यास ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करें और एकाग्रचित्त होकर इसे हासिल करने के लिए जुट जाएं। उन्होंने महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।

इस दौरान रोजगार केंद्र द्वारा करियर प्रदर्शनी लगाई गई और योजनाओं से जुड़े पंपलेट्स वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश पुरोहित पुरोहित ने किया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *