तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरी नगर ने फिट युवा हिट युवा का आयोजन किया

तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरी नगर ने फिट युवा हिट युवा का आयोजन किया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

राजराजेश्वरी नगर , 31 जुलाई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित फिट युवा हिट युवा का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरी नगर द्वारा दिनांक 31जुलाई को सुबह 7:30 बजे तेरापंथ भवन राजराजेश्वरी नगर में जुंबा क्लास के माध्यम से करवाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जुंबा ट्रेनर प्रियंका जी ने सभी युवाओं को बहुत ही सरल तरीके से जुंबा करवाया जिससे सबका शरीर फिट रह सके और स्वास्थ अच्छा रह सके। अध्यक्ष विकास छाजेड़ ने पधारे हुए सभी का स्वागत किया। परिषद प्रभारी विशाल पितलिया ने आरआर नगर द्वारा किए गए इस कार्यक्रम की सराहना की।

pop ronak

फिट युवा हिट युवा दक्षिण क्षेत्र के प्रभारी राकेश पोकरणा ने बताया कि फिट युवा हिट युवा के अंतर्गत 60 बेमिसाल डे चैलेंज का आयोजन अभी सभी परिषदे कर रही है और आज आर आर नगर परिषद ने भी जुंबा के माध्यम से इसकी शुरुवात की और आगे भी इसी तरह करते रहे।

अभातेयुप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पवन मांडोत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम रोज मरा की भाग दौड़ की जिंदगी से अपने लिए कुछ समय निकालना चाहिए फिट युवा हिट युवा के अंतर्गत आप रोज अपने शरीर को एक घंटा दे चाहे वो योग करके या जुंबा करके या एक्सरसाइज करके, जिससे आप स्वस्थ रह सके।

इस कार्यशाला में युवाओं महिलाओं सहित लगभग 40 लोगों ने लाभ लिया। इस अवसर पर सी पी एस राष्ट्रीय प्रभारी दिनेश मरोठी, सभा मंत्री गुलाब बांठिया, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती सुमन पटावरी, निवर्तमान अध्यक्ष विकास छाजेड़, तेयुप प्रबंध मंडल, प्रबुद विचारक, परामर्शक गण, कार्यसमिति सदस्य की उपस्तिथि रही। आभार ज्ञापन परिषद मंत्री सुपार्श पटावरी ने किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *