बीकानेर की मॉडल ने मरने से एक महीने पहले खरीदी थी 50 लाख की कार

बीकानेर की मॉडल ने मरने से एक महीने पहले खरीदी थी 50 लाख की कार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बॉयफ्रेंड ने मकान अपने नाम करवाए , ड्रग्स की लगाई लत

बीकानेर , 1 अगस्त। बीकानेर की मॉडल ह्त्या के मामले में पुलिस कई रहस्योद्घाटन कर रही है। पुलिस के अनुसार बीकानेर में छह दिन पहले एक मॉडल की लाश फंदे से लटकी मिली थी। मौत से चार दिन पहले मॉडल के बॉयफ्रेंड ने उसके दो मकान अपने नाम करवाए थे। एक महीने पहले मॉडल के नाम पर करीब 50 लाख रुपए कीमत की फॉर्च्यूनर कार खरीदी गई थी। इस कार को भी बॉयफ्रेंड ने अपने कब्जे में ले लिया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मामले में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस को शक है कि ये सब प्री-प्लान्ड तरीके से किया गया। इसके बाद हत्या कर दी गई। मॉडल को MD ड्रग्स देने की बात भी सामने आ रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आरोपी बॉयफ्रेंड पांच अगस्त तक पुलिस रिमांड पर है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। युवती के पिता ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

बॉयफ्रेंड के घर में फंदे से लटकी मिली थी
मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर​​ ​​​​​इशप्रीत कौर (26) बीकानेर में खतुरिया कॉलोनी के मन मंदिर के पास रहती थी। वह 26 जुलाई को मुक्ता प्रसाद इलाके में बीकाजी सर्किल के पास स्थित घर में पंखे से लगे फंदे पर लटकी मिली थी।

यह घर उसके बॉयफ्रेंड जयराज तंवर का है। जयराज उसके पास ही बेहोश मिला था, जिसे पुलिस ने पीबीएम हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इशप्रीत के इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।

8 साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे
थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- इशप्रीत और जयराज आठ साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों कई बार बीकानेर से बाहर साथ गए थे। दोनों के बीच कई बार लड़ाई-झगड़े की बात सामने आई है, लेकिन फिर साथ हो जाते थे। इशप्रीत जयराज को लेकर इमोशनल थी।

मॉडल के पास थे दो महंगे मकान
थानाधिकारी ने बताया- इशप्रीत के नाम दो मकान थे। एक पवनपुरी और दूसरा खतुरिया कॉलोनी में था। दोनों ही अच्छी कीमत के थे। जयराज ने इशप्रीत को प्यार के जाल में फंसाकर उसके दोनों मकान अपने करवा लिए थे। ऐसा उसने इशप्रीत की मौत से चार दिन पहले ही किया था। इशप्रीत की एक महंगी कार भी वही इस्तेमाल करता था।
आदतन अपराधी बॉयफ्रेंड पर 10 मामले दर्ज

थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया– जयराज आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ 10 संगीन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि उसने पिस्तौल की नोक पर इशप्रीत को पहले एमडी का नशा करवाया और बाद में सुसाइड करने को मजबूर कर दिया। इशप्रीत उसके सामने तड़पती रही और वो देखता रहा। उसने बचाने की कोशिश नहीं की बल्कि सुसाइड करने के लिए उकसाता रहा।

एक महीने पहले खरीदी थी 50 लाख की कार
आरोपी ने एक महीने पहले 50 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर कार इशप्रीत के नाम से खरीदी थी। इसके लिए इशप्रीत के गहने गिरवी रखकर 33 लाख का लोन लिया था। सामने आ रहा है कि महंगी कार का शौक पूरा करने के लिए उसने इशप्रीत का सहारा लिया। आरोपी को इशप्रीत के कई लोगों से रिलेशन का शक भी था, जिसके बाद उसे धीरे-धीरे ड्रग्स देकर नशे की लत लगाई थी।

मॉडल के पैसों को हड़पना चाहता था
इशप्रीत अपने घर के सभी सदस्यों की दुलारी थी। हर कोई उसे प्यार करता था। इतना ही नहीं, ननिहाल में भी वह सबकी लाडली थी। ऐसे में उसके पास कभी धन की कमी नहीं रहती थी। इसी धन के लालच में जयराज उसके पीछे पड़ गया था।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *