बीकानेर पुलिस की संभाग में 236 टीमों ने 502 बदमाशों को गिरफ्तार किया, हथियार भी बरामद

आईजी ओम प्रकाश पासवान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 1 अगस्त। बीकानेर पुलिस रेंज के चारों जिलों में पुलिस ने एरिया डोमिनेंस के तहत कार्रवाई कर पांच सौ से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इनमें आधे से ज्यादा गैर जमानती थे, जिनकी गिरफ्तारी कर थाने पर ही जमानत ले ली गई। इस अभियान के दौरान 236 टीमों ने एक हजार से ज्यादा स्थानों पर छापामारी करते हुए 502 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आईजी ओम प्रकाश पासवान ने बताया कि रेंज के चारों जिलों बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ में ये कार्रवाई एक साथ की गई। इस दौरान एक हजार पंद्रह पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों ने मिलकर दबिश दी। एक हजार 38 स्थानों पर दबिश देने पर पांच सौ दो की गिरफ्तारी हुई। इसमें 204 स्थायी वारंटी या फरार चल रहे बदमाश थे। 173 ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जो सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा, लोकशांति भंग करने और शराब के नशे में व्यवधान कर रहे थे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान एक पिस्तौल जब्त की गई और आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया। 19 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। वहीं एनडीपीएस एक्ट के छह मामले बने। पुलिस ने छह जनों को गिरफ्तार किया। इस दौरान सत्रह ग्राम हेरोईन व स्मैक बरामद की गई।

11 प्रकरण जुआ, सट्‌टा व अन्य एक्ट के दर्ज किए गए हैं। 11 हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर अपराधी और ईनामी बदमाशों को पकड़ा गया। जघन्य अपराधों में वांछित ग्यारह आरोपियों को पुलिस ने इसी धरपकड़ के दौरान पकड़ लिया।

बीकानेर रेंज की पुलिस ने पिछले वर्ष 2023 के अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में पुलिस की 354 टीमों ने एक ही दिन में 1462 स्थानों पर की छापामारी, 764 अपराधियों को धरदबोचा था। एक साल बाद पुनः बीकानेर पुलिस की संभाग में 236 टीमों ने 502 बदमाशों को गिरफ्तार किया, है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *