बीकानेर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा चित समाधि कार्यशाला का आयोजन

बीकानेर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा चित समाधि कार्यशाला का आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 15 अगस्त। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित चित समाधि कार्यशाला का आयोजन का द्वितीय चरण तुलसी साधना केंद्र में शासन श्री साध्वी मंजू प्रभा जी के सानिध्य में हुआ l

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

साध्वी गुरु यशा जी ने अपने वक्तव्य में कहा शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य जरूरी है योगासन के द्वारा ग्रंथियां के स्त्राव को बदल सकते हैं।कल का दिन किसने देखा है वर्तमान को क्यो खोये,भविष्य की गलियों को किसने जाना,पहले सोच कर क्यो रोए।

pop ronak
BC opening

शासन श्री साध्वी मंजू प्रभा जी ने कहा वर्तमान में जिए ,प्रतिक्रिया से बचें आचरण सम्यक रखें l वाणी में शुगर फैक्ट्री लगाए । कहना सीखो, साथ में रहना सीखो, सहना सीखो। गीतिका के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किया । जयत प्रभा जी ने अनु प्रेक्षा करवाई।

स्वतंत्रता दिवस पर तुलसी साधना केंद्र में तिरंगा फहराया गया l जिसमें सभा के अध्यक्ष व महिला मंडल की उपस्थिति थी। शासन श्री ने कहा सिर्फ भारत ही एक ऐसा देश है जिसकी पीछे मां लगता है। देश व संघ के लिए समर्पित होना ही गर्व की बात है। कार्यक्रम का कुशल संचालन अध्यक्ष दीपिका बोथरा ने किया l

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *