पूर्व आई.पी.एस. एम.एन.धवन की श्रद्धांजलि सभा आज

पूर्व आई.पी.एस. एम.एन.धवन की श्रद्धांजलि सभा आज
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 25 सितम्बर। बीकानेर में पूर्व उप महानिरीक्षक व रामपुरिया कॉलेज सहित अनेक शैक्षणिक, सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी पूर्व आई.पी.एस. एम.एन.धवन की श्रद्धांजलि सभा सोमवार को शाम पांच बजे सिविल लाइन में दयानंद पब्लिक स्कूल के सामने स्थित उनके निवास पर होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl


सेकेण्डरी एजूकेशन, बीकानेर के वित्तीय सलाहकार व उनके ज्येष्ठ पुत्र संजय धवन ने बताया कि अनेक पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के शोक संदेश प्राप्त हो रहा है। रविवार पूर्व डी.जी.पी. एस.एन.जैरथ, एम.एस.मधोक, पूर्व डी.जी.एस.पी.सिंह श्रीवास्तव, बी.एस.चौहान, भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी सुनील अरोड़ा, आई.सी.श्रीवास्तव, मुन्नालाल गोयल आदि अधिकारियों के शोक संवेदना संदेश प्राप्त हुए है। प्रदेश के अनेक चिकित्सकों ने स्वर्गीय धवन की पुत्री व बीकानेर के सुपर स्पेशलिटी सेंटर की अधीक्षक डॉ.सोनाली धवन, उनके पति सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.गुंजन सोनी को भी पूर्व आई.पी.एस. एम.एन.धवन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

pop ronak


गौरतलब है कि 87 वर्षीय धवन का 22 सितम्बर को निधन हो गया था। वे 1961 बैच के अधिकारी थे। स्वर्गीय धवन ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, उदयपुर, पाली, जैसलमेर, अजमेर तथा रेल विभाग में पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दी। वे 1993 में बीकानेर संभाग में उप महानिरीक्षक पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है। सराहनीय पुलिस सेवा पर धवन को 1992 में सर्वोच्च राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ.सरीन की श्रद्धांजलि सभा
डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के पूर्व उप प्राचार्य डॉ.दया शंकर सरीन की श्रद्धांजलि सभा सोमवार को शाम पांच बजे सार्दुल गंज स्थित रोटरी भवन परिसर में होगी। स्वर्गीय सरीन की पुत्री, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.दीप्ति वहल ने बताया कि डॉ.सरीन का 98 वर्ष की आयु में 21 सितम्बर को निधन हो गया था।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *