बीकानेर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:महेन्द्र खड़गावत शिक्षा निदेशक

राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल, PHQ ने जारी किए 141 RPS अफसरों के तबादला आदेश
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्राधिकरण बनते ही UIT में आईएएस सचिव, देवाराम IAS बनकर भी वहीं

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 6 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। बीकानेर में भी कई महत्वपूर्ण पोस्ट पर बदलाव हो गया। हालांकि बीकानेर कलेक्टर और संभागीय आयुक्त में परिवर्तन नहीं हुआ लेकिन माध्यमिक शिक्षा निदेशक से यूआईटी सचिव तक बदल गए हैं।

pop ronak
BC opening

राज्यभर की शिक्षा व्यवस्था को संचालित करने वाले माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक बदल दिया गया है। यहां आशीष मोदी निदेशक थे, जिनका स्थानान्तरण हो गया। उनकी जगह महेंद्र खड़गावत को जिमेदारी दी गई है। महेंद्र खड़गावत मूल रूप से बीकानेर के हैं। अर्से तक बीकानेर के अभिलेखागार में निदेशक के रूप में कार्यरत रहे हैं। दो साल पहले ही उन्हें अशोक गहलोत सरकार में आईएएस के रूप में पदोन्नत किया गया। इसके बाद से बीमा एव प्रावधायी विभाग में निदेशक के रूप में रहे।

खड़गावत को माध्यमिक शिक्षा निदेशक के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आदेश में खड़गावत को अपने प्रिय विभाग अभिलेखागार के निदेशक की जिम्मेदारी भी फिर से दी गई है।

प्राधिकरण बनाने की तैयारी

बीकानेर नगर विकास न्यास को भजनलाल सरकार ने पिछले दिनों विकास प्राधिकरण बना दिया था। प्राधिकरण में आयुक्त का काम आईएएस अधिकारी के पास होता है, ऐसे में पहली बार बीकानेर नगर विकास न्यास में सचिव पद पर आईएएस को लगाया गया है। यहां से न्यास को प्राधिकरण में बदलने का काम शुरू किया जाएगा। अपर्णा गुप्ता को इस पद पर लगाया गया है, जो अब तक गृह विभाग में संयुक्त शासन सचिव पद पर थी।

देवाराम सैनी कद बढ़ा पर पोस्टिंग वहीं के वहीं

अशोक गहलोत सरकार में मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी रहे देवाराम सैनी को राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार लगाया गया था। हाल ही में वो आरएएस से आईएएस बन गए। इसके बादवजूद भी उन्हें इसी पोस्ट पर रखा गया है जहाँ RAS कार्यरत रहता है । सैनी कृषि विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार पद पर ही रहेंगे।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *