सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज अस्थिरोग विभाग का 27 साल बाद स्नेह मिलन समारोह – वरिष्ठ अस्थिरोग चिकित्सक गले मिले, आंसू छलके

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज अस्थिरोग विभाग का 27 साल बाद स्नेह मिलन समारोह - वरिष्ठ अस्थिरोग चिकित्सक गले मिले, आंसू छलके
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर 6 सितंबर । सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज अस्थिरोग विभाग का 27 साल बाद रायसर के धोरों पर आयोजित स्नेह मिलन समारोह में देश प्रदेश से आए वरिष्ठ अस्थिरोग चिकित्सक आपस में गले मिले, स्मृतियां ताजा की और आंसू छलके। सपरिवार आए चिकित्सको ने रेत के धोरों में केमल सफारी और जीप सफारी का आनंद लिया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ बी एल खजोटिया ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अस्थीरोग विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला । युवा गायक एम रफीक कादरी ने सदाबहार गीतो से चिकित्सको को भाव विभोर कर दिया । इस अवसर पर राजस्थानी लोक कलाकारों ने राजस्थान की धरती से जुड़े लोकगीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया । वरिष्ठ लेखक अशफ़ाक कादरी ने बीकानेर के सांस्कृतिक महत्व और पर्यटन पर परकश डाला । इस अवसर पर बीकानेर आर्थोपेडिक सर्जन सोसायटी द्वारा वरिष्ठ चिकित्सको का सम्मान किया गया ।

pop ronak
BC opening

मिडटर्न रोजाकोन 2024 का आगाज शनिवार को
आयोजन समिति के सचिव डॉ आर पी लोहिया ने बताया कि बीकानेर आर्थोपेडिक सर्जन सोसायटी के तत्वावधान में रिद्धि – सिद्धि रिसोर्ट में दो दिवसीय मिडटर्न रोजाकोन 2024 का आगाज शनिवार को होगा । कार्यक्रम की थीम “जोड़ों के आंतरिक फेक्चर्स” का इलाज रखी गई है । शनिवार को 7 सत्रों में भुजाओ ,कोहनियों, कलाई, हाथो , कुल्हों,घुटनो, टखनों ,पांवों, बच्चो के जोड़ों के इलाज पर नई तकनीकों पर पत्रवाचन, विचार विमर्श एवं अनुभव साझा होंगे ।

रविवार को पीजी क्विज, पीजी पेपर एवं पोस्टर प्रस्तुतीकरण होंगे । दोपहर में हड्डियों के इलाज के संबंध में कार्यशाला होगी । आयोजन समिति में कॉलेज प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी मुख्य संरक्षक, अस्पताल अधीक्षक डॉ पी के सैनी संरक्षक तथा डॉ अनिता पारीक सह संरक्षक, डॉ सुरेंद्र चोपड़ा कांफ्रेंस समन्वयक होंगे ।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *