कोलायत तहसील माहेश्वरी सभा का किया गया गठन

कोलायत तहसील माहेश्वरी सभा का किया गया गठन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 11 सितम्बर। कोलायत तहसील माहेश्वरी सभा के प्रथम गठन के अवसर पर विभिन्न गांवों के गणमान्य समाज बंधुओं ने कोलायत में दम्माणी धर्मशाला के पास हुई बैठक में हिस्सा लिया। अनेक समाजबंधुओं ने इस अवसर पर समाज को एकजुट करने और माहेश्वरी समाज द्वारा समाजोत्थान के लिये चलाई जा रही योजनाओं को सभी बंधुओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से कोलायत तहसील माहेश्वरी सभा का नवगठन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस बैठक में प्रभुदयाल मूंधड़ा कोलायत को अध्यक्ष, भागीरथ बागड़ी, झझु को उपाध्यक्ष, राधाकिशन राठी गजनेर को सचिव, अर्पित मूंधड़ा अक्कासर को संगठन सचिव व विष्णु रतन राठी बज्जू को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया।
चुनाव पर्यवेक्षक गोपी किशन पेड़ीवाल व अश्विनी पच्चीसीया ने पूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

pop ronak

सामाजिक योजना मंत्री रघुवीर झंवर ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से बद्रीनारायण मूंधड़ा – कोलायत, ओम प्रकाश करनानी – बीकानेर, बाबूलाल मोहता – सिन्थल, बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष ललित झंवर नोखा से, भंवरलाल बाहेती नोखा से, रघुवीर झंवर – बीकानेर, मदनमोहन सारड़ा – उदयरामसर, हरिकिशन भूतड़ा – गुड़ा, प्रोफेशनल सेल अध्यक्ष पंकज चांडक, रामेश्वर लाल भूतड़ा गड़ियाला से विशेष रूप से उपस्थित थे।

बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष ललित झंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया और आगामी कार्यों के लिए सभी को शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *