युवा कांग्रेस ने प्राकृतिक आपदा में पीड़ितों को राहत प्रदान करने के लिए अभियान की शुरुआत

युवा कांग्रेस ने प्राकृतिक आपदा में पीड़ितों को राहत प्रदान करने के लिए अभियान की शुरुआत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

चूरू 11सितम्बर। चूरू जिला मुख्यालय स्थित शहर व देहात कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में युवा कांग्रेस की ओर एक प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया गया। कांफ्रेस में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत केरल के वायनाड में दिल दहला देने वाले भूस्खलन व हिमालय प्रदेश, उतराखंड असम और बिहार में आयी विनाशकारी बाढ ने अनगिनत परिवारों का जीवन तबाह किया है उन सभी पिडितों को राहत पुनर्वास और पुननिर्माण के लिए क्राउड फडिंग #SOSIYC के माध्यम से स्वेच्छा से सहायता राशि डोनेट कर एवं करवाकर उन सभी पिडितों को संबल प्रदान का आह्‌वान किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गांव गांव ढाणी ढाणी व वार्डो में जाकर सहायता राशि जमा कर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय फण्ड के माध्यम से पिडितों को सहायता एवं संबल प्रदान करेंगे।

pop ronak

इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक एवं सीकर संभाग प्रभारी चांद बतरा, चूरू विधानासभा अध्यक्ष सोयल खान डीके, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट सद्‌दाम हुसैन, जिला महासचिव प्रीत चावरिया, जिला उपाध्यक्ष वसीम चौहान, ब्लॉक कोषाध्यक्ष कृष्ण सुन्डा, रामेश्वर प्रसाद नायक, जयसिंह नायक, अब्दुला कुरेशी, तोहिद चौहान, युनस खान, इब्राहिम सिसोदिया आदि मौजुद थे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *