15 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान

15 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के समर्थन में उतरा IMA

Doctors Strike. कोलकात्ता , 13 अक्टूबर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन के सपोर्ट में देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान किया है। IMA की ओर से कहा गया है कि इस हड़ताल का उद्देश्य कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

IMA की ओर से कौन करेगा नेतृत्व

pop ronak
BC opening

आईएमए ने रविवार को एक बयान में कहा- “राष्ट्रव्यापी हड़ताल का नेतृत्व आईएमए जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क और मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क द्वारा किया जाएगा। देश भर में, IMA जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क (JDN) मंगलवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक उपवास का आयोजन करेगा। IMA JDN RDA के साथ समन्वय करेगा और साथ ही उनके स्थानीय कार्यों का समर्थन भी करेगा।”

कोलकाता में डॉक्टरों का प्रदर्शन है जारी

IMA ने कहा कि कोलकाता के युवा डॉक्टर अपनी जायज़ मांगों के लिए आमरण अनशन पर हैं। वे अपने अनशन के नौवें दिन हैं। उनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंदोलन को लोगों का समर्थन मिल रहा है। आईएमए ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनकी मांगें स्वीकार करने की अपील की है। आईएमए बंगाल ने रविवार को सभी स्थानीय शाखाओं में उपवास रखकर एकजुटता की घोषणा की है।

14 अक्टूबर को भी बंगाल में आंशिक रूप से काम बंद

आईएमए ने देश के सभी पदाधिकारियों और रेजिडेंट डॉक्टरों से भी इस अनशन में शामिल होने का आग्रह किया है। डॉक्टरों के निकाय ने कहा कि विरोध स्थल आदर्श रूप से उनके मेडिकल कॉलेजों या परिसरों के पास होना चाहिए। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के विभिन्न निजी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों ने घोषणा की है कि वे 14 अक्टूबर से 48 घंटे के लिए आंशिक रूप से काम बंद रखेंगे।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *