बीकानेर का दल बैंकाक व सिंगापुर के लिए रवाना

बीकानेर का दल बैंकाक व सिंगापुर के लिए रवाना
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 14 अक्टूबर। आजाद हिन्द सरकार 80वीं होमेज टू हेरिटेज यात्रा 2024 के लिए मगन बिस्सा मेमोरियल ट्रस्ट, हिमालय परिवार व पायोनियर्स का 12 सदस्यीय दल आज बीकानेर से रवाना हुआ । आर के शर्मा ने बताया कि दल को डॉ सुषमा बिस्सा के नेतृत्व में प्रात:9.30 रेल द्वारा दिल्ली के लिये रवाना किया। रेलवे स्टेशन परश्री लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता विमर्शानंद जी महाराज और भाजपा नेता सत्य प्रकाश आचार्य ने शुभकामनाएं देकर विदा किया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर विमर्शानन्द जी महाराज ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमेशा अपनी जेब में गीता रखा करते थे । महाराज जी ने इस अवसर पर गीता भेंटकर शुभकामनाएं दी । 12 सदस्य दल सोमवार की रात्रि 1.40 बजे हवाई मार्ग से रवाना होकर मंगलवार सुबह बैंकॉक पहुंचेगा। बैंकॉक का पांच दिवसीय भ्रमण कर दल के सदस्य सिंगापुर पहुंचेंगे जहां 21 अक्टूबर 1943 को 84 वर्ष पूर्व सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द अस्थायी सरकार की घोषणा की थी ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद सरकारकी स्थापना की जिसे बाद में और 9 देशों ने मान्यता भी प्रदान कर दी थी । दल के सदस्य सिंगापुर से मलेशिया की राजधानी क्वालाम्पुर पहुंचेगे। वापसी 24 अक्टूबर को होगी। दल में डा. सुषमा बिस्सा के अलावा बिहारी लाल शर्मा, सरस्वती शर्मा, नरेश अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, रजनी कालरा, ओजस्वी बिस्सा, मधु सिंह, मीनू सिंघवी, चेतना चौधरी, ज्योति अरोडृा व पुष्पा खत्री शामिल है । विदाई कार्यक्रम में रोहिताश्व बिस्सा, अनामिका व्यास, आरके शर्मा, लोकप्रिय, अनुज, सत्येंद्र गुप्ता, हिताशा, अभिलाषा व आरोही सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *