40 प्रिंसिपल के तबादलों में अकेले दौसा के 39, उप चुनाव से पहले लिस्ट जारी

राजस्थान में 34 IPS अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर

बीकानेर , 15 अक्टूबर। प्रदेश के सात विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव के लिए मंगलवार को आचार संहिता लगने की उम्मीद है। इससे पहले आज शिक्षा विभाग ने हड़बड़ाहट में ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। जिसके आधार पर अब फटाफट ज्वाइनिंग करवाने का प्रयास हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने 40 प्रिंसिपल के ट्रांसफर की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें अकेले दौसा जिले के 39 हैं। ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर पर रोक है। इसके बाद भी राज्य सरकार ने आठ ग्रेड थर्ड टीचर का भी ट्रांसफर किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ग्रेड थर्ड टीचर्स की ट्रांसफर लिस्ट प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने जारी की है। आमतौर पर ग्रेड थर्ड के ट्रांसफर जिला शिक्षा अधिकारी करते हैं लेकिन ये तबादले प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक ने किए हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

लिस्ट में झेलमपुरा, रामपुरा, राताखेत, मांगा राठौरी,वैलवाड़ी, राठौड़ों का गुड़ा, काड़ाफाला, देवाना से ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर हुए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में जिलों का उल्लेख नहीं किया गया है। ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर पर रोक है। इसके बाद भी ट्रांसफर लिस्ट में इन टीचर्स को शामिल किया गया है।

ग्रेड थर्ड टीचर्स ट्रांसफर लिस्ट

90 हजार में से केवल 8 ग्रेड थर्ड टीचर्स का ट्रांसफर
प्रदेशभर के करीब 90 हजार ग्रेड थर्ड टीचर्स ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं लेकिन शिक्षा विभाग ने महज आठ टीचर्स का ट्रांसफर किया गया है। इससे शिक्षक संगठनों में भी रोष है। इसके अलावा टीचर लेवल वन और टू के भी ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें वरिष्ठ प्रबोधक भी शामिल है। इस बारे में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो सका।

कांग्रेस सरकार ने भी नहीं किए थे ट्रांसफर
कांग्रेस सरकार ने भी ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर नहीं किए थे। तब तत्कालीन शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ओर डॉ. बी.डी. कल्ला के समय में आवेदन मांगे गए। 80 हजार से ज्यादा ग्रेड थर्ड टीचर्स ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था लेकिन किसी का ट्रांसफर नहीं हुआ।

40 प्रिंसिपल का ट्रांसफर
लिस्ट में 40 प्रिंसिपल का ट्रांसफर किया गया है, जिसमें अकेले दौसा के 39 के है। 39 प्रिंसिपल को बाड़मेर-बांसवाड़ा और जैसलमेर लगाया गया है। कुछ का ट्रांसफर अन्य जिलों से दौसा किया गया है। महात्मा गांधी स्कूल झुंझुनूं से एक लेक्चरर का ट्रांसफर डूंगरपुर किया गया है। दौसा के जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने अधीनस्थ सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया हैं कि जिन टीचर्स का ट्रांसफर हुआ है, उन्हें दोपहर ढाई बजे से पहले ज्वाइनिंग करवाई जाए।

आज लग सकती है आचार संहिता
प्रदेश के सात विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव के लिए मंगलवार को आचार संहिता लगने की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि इन्हीं चुनावों के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने हड़बड़ाहट में ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। जिसके आधार पर अब फटाफट ज्वाइनिंग करवाने का प्रयास हो रहा है।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *