टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पोस्टर का लोकार्पण

quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 5 नवम्बर। धरणीधर खेल मैदान में राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, बीकानेर के तत्वाधान् में राजकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच आयोजित होने वाली टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता GEPL-2024 (Govt. Employee Premier League) के पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर , बीकानेर द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 नवम्बर 2024 तक किया जाएगा ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उक्त प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के विभिन्न विभागों की कुल 8 टीमें भाग ले रही है, सभी मैचों का मरूधरा लाईव चैनल पर प्रसारण किया जायेगा। राजकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए इस प्रकार की पहल करने व प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु जिला कलक्टर द्वारा खेल समिति, राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, बीकानेर को शुभकामनाएं दी गई।

pop ronak

राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, बीकानेर के अध्यक्ष मनोहर पाल भंवरिया द्वारा बताया गया कि उक्त प्रतियोगिता का उद्देश्य सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों के मध्य आपसी सौहार्द एवं समन्वय स्थापित करना व खेल-कूद के माध्यम से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

GEPL-2024 के समन्वयक राहुल आचार्य द्वारा बताया गया की प्रतियोगिता के प्रायोजक राजाराम धारणिया ऑटोमोबाईल्स, भीखाराम चांदमल, श्री करणी महाराजा ट्रेवल्स, खाओसा, सोलेण्ड वेन्चर्स, डूडी होटल एवं रेस्टोरेन्ट, जी.डी. टायर प्लाजा व लोट्स डेयरी है।

पोस्टर विमोचन में मो. सलीम, अभीनव गोस्वामी, अनिल पंवार, विशाल विश्वकर्मा, पुनम चन्द बिश्नोई, कैलाश भोजक, जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *