टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उदयवीर सिंह सोढा को दोहरे खिताब

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उदयवीर सिंह सोढा को दोहरे खिताब
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 19 नवम्बर। 70 वी जिला स्तरीय शंकर लाल हर्ष स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आज टेबल टेनिस ट्रस्ट हॉल बीकानेर में समापन हुआ ।समारोह के मुख्य अतिथि डॉ आर एस गहलोत ,समाहरोह की अध्यक्षता श्रीमती डॉ सुशीला गहलोत ने की। समारोह के विशिष्ट अतिथि पंकज तंवर व लक्ष्मण सिंह थे।समारोह के प्रारम्भ में सभी अतिथियों द्वारा शंकर लाल जी हर्ष की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।समारोह के अतिथियों का भवानी सिंह अविनाश सिंह राठौड़ बृजेश सिंह सोढा वीरम देव सिंह,पवन बंसल,द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आज के परिणाम इस प्रकार रहे

pop ronak
  • 13 वर्ष बालक सेमि फाइनल मुकाबले में,उदयवीर ने चन्द्रादित्य राठौड़ को3-1 से वेदांत बंसल ने पीयूष को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
  • फाइनल मुकाबले में उदयवीर ने वेदान्त बंसल को 3-0 से हराकर खिताब जीता।
  • 13 वर्ष बालिका फाइनल मुकाबले में भूमिका सोनी ने बसंत कंवर को हरा कर खिताब जीता।
  • 15 वर्ष बालक सेमीफइनल मुकाबले में उदयवीर ने कुशाग्र को 3-0 से,चन्द्रादित्य राठोड़ ने वेदान्त बंसल को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
  • फाइनल मुक़ाबले में उदयवीर सिंह ने चन्द्रादित्य राठोड़ को 3-1 से हराकर ख़िताब जीता।
  • 15 वर्ष बालिका के सेमीफाइनल मुकाबले में कृष्णा ने कनिष्का को 3-0 से यशु सांखला ने उषा को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
  • फाइनल मुकाबले में कृष्णा ने यशु सांखला को 3-0 से हराकर खिताब जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *