दौड़ प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन

दौड़ प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 नवम्बर। स्पोर्ट फिटनेस डिफेंस ग्रुप द्वारा शहर में जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है| दौड़ प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन समाजसेवी डॉ. अर्पिता गुप्ता के सानिध्य में किया गया| डॉ. गुप्ता ने कहा ऐसे कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को भाग लेना चाहिए, दौड़ सबसे उत्तम व्यायाम है और इससे शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है|

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ग्रुप के चेयरमैन व कोच पुखराज मेघवाल ने बताया आगामी 29 नवंबर को प्रतियोगिता करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित की जाएगी जिसको दो वर्ग में अंडर 14 ओर आबोव 14 में विभाजित किया गया है। विजेताओं को आकर्षक इनाम व सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम , डॉ. अर्पिता गुप्ता के साथ सदर थाना सी आई कुलदीप चारण, मंगना राम, डॉ दिनेश चौहान आईपीएस विशाल को भी पोस्टर के साथ बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया गया|
ग्रुप सचिव बबलू सिंह राठौड़ ने कहा इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गैजेट से दूर रखना व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है|

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *