अमेरिका में आई खबर से शेयर बाजार में हाहाकार

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • सेंसेक्स 1,000 अंक गिरा, 5.94 लाख करोड़ स्वाहा

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर। घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट दिख रही है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अगले साल ब्याज दरों में कटौती की रफ्तार धीमी रखने का संकेत दिया है। इससे वहां के बाजार में भारी गिरावट आई। इसका असर आज भारतीय बाजार में भी दिख रहा है। बीएसई सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ खुला। निफ्टी भी 24,000 अंक से नीचे चला गया। सभी सेक्टर्स में गिरावट आई है। सुबह 9.32 बजे सेंसेक्स 921.28 यानी 1.15% गिरावट के साथ 79,260.92 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 282.35 अंक यानी 1.17% गिरावट के साथ 23,916.50 अंक पर आ गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

इस गिरावट बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5.94 लाख करोड़ रुपये गिरकर 446.66 लाख करोड़ रुपये रह गया है। सेंसेक्स की गिरावट में एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई और एचसीएल टेक की सबसे ज्यादा भूमिका रही। एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस में भी गिरावट रही। अमेरिका में रेट से जुड़ी आईटी कंपनियों के शेयर 5 फीसदी गिरावट के साथ खुले। एलटीआईमाइंडट्री, एमफेसिस और विप्रो मे भारी गिरावट रही। इस बीच शेयर बाजार में उतारचढ़ाव की थाह देने वाला India VIX इंडेक्स 5% चढ़कर 14.37 पर पहुंच गया।

pop ronak
kaosa

क्यों आई गिरावट
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है लेकिन आगे कटौती में धीमी गति से आगे बढ़ने का संकेत दिया है। अगले साल केवल दो बार कटौती की जा सकती है जबकि पहले चार बार कटौती की बात कही जा रही थी। इससे अमेरिका शेयर बाजारों में बुधवार को भारी गिरावट आई। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 1100 अंक से अधिक की गिरावट आई। इंडेक्स में लगातार दसवें दिन गिरावट रही। यह 1974 के बाद पहला मौका है जब इंडेक्स इतने दिनों तक गिरा है। S&P 500 में 3% और Nasdaq Composite इंडेक्स में 3.6% गिरावट रही।

 

mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *