दिल्ली चुनाव में सक्रिय रहेंगे बीकानेर के कांग्रेसी नेतागण

दिल्ली चुनाव में सक्रिय रहेंगे बीकानेर के कांग्रेसी नेतागण
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • बिशनाराम, मूंड और आरिफ को बनाया तीन विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक

बीकानेर , 26 दिसम्बर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण से पहले कांग्रेस ने बीकानेर के तीन नेताओं को पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। लूणकरनसर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजेंद्र मूंड, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी जिया उर रहमान आरिफ शामिल है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पार्टी के शहर प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया- नए साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने राजस्थान के लगभग 35 वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें सांसद, विधायक, पीसीसी पदाधिकारी,पूर्व विधायक शामिल हैं। बीकानेर से भी कई नेताओं को दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं में ऑब्जर्वर बनाया गया हैं।

pop ronak

पीसीसी महासचिव जिया उर रहमान आरिफ को राजौरी गार्डन, लूणकरनसर में प्रत्याशी रहे युवा कांग्रेस नेता राजेन्द्र मूंड को मुंडका, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग को द्वारिका विधानसभा में नियुक्त किया गया हैं। ये नेता दिल्ली की विधानसभा सीटों पर चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान की जिम्मेदारी संभालेंगे। कई अन्य नेताओं को भी दिल्ली में जिम्मेदारी दी जा सकती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने बीकानेर के नेताओं को जिम्मेदारी दी गयी थी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *