शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना 54 वें दिन स्थगित शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने धरना स्थल पर तीन दौर की वार्ता के बाद बनी सहमति

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना 54 वें दिन स्थगित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 27 दिसम्बर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण के नेतृत्व में शिक्षा निदेशालय के सामने दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशक महोदय ने आज वार्ता के लिए आमंत्रित किया तीन दौर की वार्ता के बाद सहमति बनी स्वयं शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने धरना स्थल पर पहुंच कर प्रदेशाध्यक्ष को माला पहनाकर बताया कि कार्मिक विभाग द्वारा स्वीकृति जारी कर दी गई है तदनुसार शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने मंत्रालयिक संवर्ग की डीपीसी नये वर्ष के 8 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे समसा कार्यालय, जयपुर में डीपीसी की तिथि तय कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिक्षा निदेशक महोदय द्वारा घोषणा करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष सहित धरने पर उपस्थित सभी कार्मिकों ने नारे लगाकर हर्ष प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं प्रदेश संस्थापक मदनमोहन व्यास ने शिक्षा मंत्री महोदय मदन दिलावर, सांसद अर्जुन राम मेघवाल,नगर विधायक जेठानंद व्यास, शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल, कार्मिक सचिव के के पाठक,सहित सम्पूर्ण मिडिया तथा सहयोग देने वाले पूरे राज्य एवं निदेशालय के साथियों का आभार प्रकट किया।

pop ronak
BC opening

आज धरने पर कमल नारायण आचार्य, जितेन्द्र गहलोत, राजाराम यादव संभागाध्यक्ष जयपुर बेठे। समर्थन में राजेश व्यास, ओम प्रकाश बिश्नोई, राजेश व्यास पारीक, गोपालराम पारीक, केसरी चन्द जनागल, यशपाल मोटा, देवराज जोशी, कैलाश ओझा, कमल नयन सिंह, संजय पुरोहित, गोरधन दास बिन्नाणी, बलवेश चावरिया, गिरधर दास रंगा व अन्य शामिल हुए।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *