एसजेपीएस के बाल वैज्ञानिक का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

एसजेपीएस के बाल वैज्ञानिक का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 03 जनवरी। देश की भावी पीढ़ी की प्रतिभा को आगे लाने एवं राष्ट्रीय स्तर पर उनको पहचान दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अपने कुशल नेतृत्व से पहचान बना चुकी श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर की ग्रुप लीडर श्रेया पित्ती एवं सहयोगी आराध्य शर्मा ने अध्यापिका गुंजन शर्मा के सतत एवं सफल मार्गदर्शन में भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में चयनित होकर परिवार एवं शाला को गौरवान्वित किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

3 से 6 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतिस्पर्धा में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिभागी अपने मॉडल का प्रदर्शन करने के लिए शामिल होंगे। इसमें राजस्थान स्तर पर 30 विद्यार्थियों का तथा बीकानेर जोन स्तर पर तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है जिसमें निजी शिक्षण संस्थान स्तर पर एकमात्र श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर की टीम द्वारा प्रदर्शित ‘सोलर एयर प्यूरीफायर’: लेट्स मेक एयर ब्रीदेबल’ का चयन हुआ।

pop ronak
BC opening

शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने टीम द्वारा प्रदर्शित किए जाने वाले मॉडल का उपयोग सौर ऊर्जा द्वारा किए जाने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ सभी के लिए सुलभ एवं स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताते हुए टीम की मार्गदर्शिका गुंजन शर्मा व कुशल छात्रा श्रेया के प्रयासों की सराहना की तथा
शालाध्यक्ष विजय कुमार कोचर, सचिव CA मानक कोचर व सीईओ सीमा जैन , प्रबंधक विश्वजीत गौड़ के साथ उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनााए दी।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *