सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के वार्षिक भौतिक सत्यापन से शेष 69 हजार 36 पेंशनर्स को करवाना होगा सत्यापन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के वार्षिक भौतिक सत्यापन से शेष 69 हजार 36 पेंशनर्स को करवाना होगा सत्यापन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 3 जनवरी। जिले में 2 लाख 61 हजार 552 पेंशनर्स है, जिसमें से 1 लाख 89 हजार 3 वृद्धजन पेंशनर्स, 54 हजार 830 विधवा पेंशनर्स, 16 हजार 859 विशेष योग्यजन पेंशनर्स तथा 860 कृषक वृद्धजन पेंशनर्स लाभ ले रहे हैं। जिनमें से एक लाख 92 हजार 514 (73.61 प्रतिशत) द्वारा भौतिक सत्यापन करवा लिया गया है तथा 69 हजार 36 द्वारा भौतिक सत्यापन करवाया जाना शेष है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पंवार ने बताया कि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य है। इसके लिए पेंशन धारक ई मित्र अथवा राजीव गांधी सेवा केंद्र पर बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट इंप्रेशन के माध्यम से भौतिक सत्यापन करवा सकते हैं। बायोमेट्रिक से वंचित रहे पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन आइरिस स्कैन से भी करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एंड्राइड मोबाइल ऐप के माध्यम से भी फेस रिकॉग्निशन के आधार पर वार्षिक भौतिक सत्यापन किया जा सकता है।

pop ronak

पंवार ने बताया कि किसी पेंशनर का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं होने की स्थिति में यदि पेंशनर पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी/ उपखण्ड अधिकारी) के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होता है, तो पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी पोर्टल पर लाॅगइन कर संबंधित पेंशनर का पीपीओ नंबर दर्ज करने पर उस पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर भौतिक सत्यापन कर सकते हैं। यदि इस अवधि में (प्रतिवर्ष माह नवम्बर दिसम्बर में) किसी पेंशनर द्वारा जन आधार से जुड़ी किसी अन्य सरकारी योजना जैसे राशन, चिकित्सा बीमा लाभ बायोमैट्रिक के माध्यम से लिया गया है तो ऐसे पेंशनर को अलग से से भौतिक सत्यापन करवाने की आवश्यकता नहीं है।
==========

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *