एनआरसीसी में ऊँट उत्सव -2025 को लेकर लिया प्रगति का जायजा

एनआरसीसी में ऊँट उत्सव -2025 को लेकर लिया प्रगति का जायजा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 03जनवरी। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ऊँट उत्सव -2025 (10-12 जनवरी) के तहत भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी), बीकानेर के उष्ट्र खेल परिसर में दिनांक 11 जनवरी, 2025 को विभिन्न गतिविधियां यथा- ऊँट नृत्य, कैमल फर कटिंग, ऊँट सजावट, ऊँट दौड़ आयोजित की जाएगी । इन प्रतियोगिताओं हेतु उचित स्थान, रेस ट्रेक, प्रवेश द्वार, आवागमन स्थिति व दर्शकों के बैठने आदि जरूरी पहलुओं को लेकर आज एनआरसीसी के निदेशक डॉ.एस.के.घोरुई व दिनेश मुंजाल, पीआरओ, मनजीत सिंह, सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी के साथ पर्यटन विभाग के श्री अनिल राठौड़, उप निदेशक एवं पवन कुमार शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी ने एनआरसीसी में स्थित उष्ट्र खेल परिसर का जायजा लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

निदेशक डॉ.एस.के.घोरुई ने कहा कि ऊँट उत्सव के तहत केन्द्र में आयोज्य इन प्रतियोगिताओं को लेकर एनआरसीसी उत्साहित है तथा इस हेतु जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग से हर बुनियादी सुविधाओं हेतु लगातार सम्पर्क साधा जा रहा है ताकि अधिकाधिक ऊँट पालक, किसान, देशी व विदेशी पर्यटक तथा आमजन एनआरसीसी परिसर में आयोज्य इन प्रतियोगिताओं का लुत्फ उठा सकें ।

pop ronak
BC opening

केन्द्र निदेशक डॉ.घोरुई ने बताया कि एनआरसीसी ‘कैमल इको-टूरिज्म’ की अवधारणा को लेकर आगे बढ़ रहा है, क्योंकि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ऊँट को पर्यटन-मनोरंजन आदि से जुड़े ऐसे अनेकानेक नए आयामों के रूप में भी स्थापित करना होगा, ऊँट उत्सव बीकोनर 2025 के तहत इन प्रतियोगिताओं का आयोजन निश्चित रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *