12 वर्षीय छात्रा ने नकद पुरस्कार राशि को गौ सेवा कार्य में दान किया

12 वर्षीय छात्रा ने नकद पुरस्कार राशि को गौ सेवा कार्य में दान किया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 9 जनवरी। शीतला गेट स्थित शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय की करूणा क्लब इकाई की टीम ने अत्यधिक सर्दी को देखते हुए श्री रामदेव मंदिर गौशाला श्री रामसर में आंधी, लूली एवं लंगड़ी गायों को चारा एवं गुड़ डलवाया। इस गौसेवा कार्य में करूणा क्लब टीम के साथ करूणावान छात्रा मानवी सोलंकी ने राष्ट्रीय स्तरीय पर आयोज्य कार्यक्रम में देश में तृतीय स्थान पर दयावान अवॉर्ड पुरस्कार प्राप्त 500 रूपए नकद राशि का दान शाला की करूणा क्लब टीम को गौ सेवा हेतु सहयोग रूप में दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

करूणा क्लब की छात्रा के इस प्रकार के पुनीत कार्य करने के लिए शाला संस्थापक रमेश कुमार मोदी, करूणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज और प्रधानाध्यापक हनुमान छींपा ने मानवी सोलंकी को और उनके साथ उसके पूरे परिवार को इस आशान्वित कार्यक्रम को करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *