शहर में जलापूर्ति रहेगी बाधित, गंगाशहर – भीनासर सहित अनेक एरिया में कल नहीं आएगा पानी

बीकानेर में कल पानी की किल्लत जयपुर रोड GSS पर मेंटिनेंस से बीछवाल जलाशय की बिजली रहेगी ठप
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 12 जनवरी। बीकानेर शहर के अंदरुनी क्षेत्रों में सोमवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी। कुछ क्षेत्रों में बिल्कुल पानी नहीं आएगा, वहीं कुछ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति तय समय से कम हो सकती है। दरअसल, जलदाय विभाग हर साल की तरह शोभासर फिल्टर प्लांट की सफाई करेगा। ये सफाई कार्यक्रम सुबह से शाम तक चलेगा, ऐसे में अधिकांश क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अंकुर जाटव ने बताया कि जिले में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए शोभासर फिल्टर प्लांट स्थित स्वच्छ जल पंपिग स्टेशन पर स्थापित मोटर पंप की सोमवार को मरम्मत व संचालन कार्य में सुधार के लिए सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक काम किया जाएगा। इस कारण नयाशहर जोन, मुरलीधर व्यास नगर, नत्थूसर जोन, गंगाशहर-भीनाशहर जोन, मुक्ता प्रसाद नगर, सर्वोदय बस्ती, रामपुरा बस्ती सहित शोभासर जलाशय से लाभान्वित अन्दरूनी क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी I ये जोन बीकानेर शहर के अंदरुनी और आसपास की सभी कॉलोनियों को प्रभावित करते हैं। ऐसे में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में जलापूर्ति नहीं होगी।

pop ronak

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *