किराएदारों को मुफ्त बिजली-पानी योजना का लाभ सुनिश्चित करेंगे, अरविंद केजरीवाल का बड़ा चुनावी वादा

आप का वादा किराएदारों को मुफ्त बिजली-पानी योजना का लाभ सुनिश्चित करेंगे
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नई दिल्ली , 18 जनवरी। दिल्ली में किराएदारों को मुफ्त बिजली और पानी मिलेगा। यह वादा आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने किया है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद AAP की सरकार बनने पर किराएदारों को इस योजना में शामिल किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें दिल्ली भर के किराएदारों से लगातार यह शिकायत मिल रही है। उन्होंने कहा कि अच्छे स्कूल और अस्पताल तो सबके लिए हैं, लेकिन मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा से किराएदार वंचित हैं। केजरीवाल ने खास तौर पर पूर्वांचल से आए किराएदारों का जिक्र किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद उन्हें भी मुफ्त बिजली और पानी मिलेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। आम आदमी पार्टी की नजर लगातार तीसरी बार बहुमत की सरकार बनाने पर है। दूसरी तरफ बीजेपी सत्ता में आने का दो दशक से ज्यादा लंबा इंतजार खत्म करना चाहती है और कांग्रेस भी खोई जमीन तलाशने में जुटी है।

pop ronak
BC opening

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *