बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का शपथ ग्रहण समारोह 9 फरवरी को

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का शपथ ग्रहण समारोह 9 फ़रवरी को
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • अध्यक्ष जुगल राठी की अध्यक्षता में हुई बैठक

बीकानेर, 5 फरवरी। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल अध्यक्ष और नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 9 फरवरी को सायं 6.00 बजे से रवींद्र रंगमंच सभागार में होगा। इसकी तैयारियों से सम्बंधित बैठक बुधवार को अध्यक्ष जुगल राठी की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। राठी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि करेंगी। कार्यक्रम में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उद्यमी और शहर के प्रबुद्धजन भागीदारी निभाएंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल की सहयोगी संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। राठी ने बताया कि देश की आजादी के समय से संचालित इस संस्था का उद्देश्य बीकानेर के व्यापारिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान करते हुए औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करना है। बैठक के दौरान इस दिशा में कार्य करने की योजना पर मंथन किया गया।
बैठक में वरिष्ठ उद्योगपति नरपत सेठिया, संजय सांड, हरिओम पुरोहित, कमल कल्ला, विजय बाफना, तुलसीराम जाजड़ा, विलियम शर्मा, जय दयाल डूडी, वेद अग्रवाल, रवि पुरोहित आदि मौजूद रहे और विचार व्यक्त किए।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *