कमल रंगा राष्ट्रीय स्तरीय राजेन्द्र कुमार भण्डारी-2025 पुरस्कार से सम्मानित होंगे

केन्द्रीय विश्वविद्यालय में राजस्थानी संकाय खोलने की मांग
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
बीकानेर, 15 फरवरी। देश की प्रतिष्ठित संस्था साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा में आगामी 20 व 21 फरवरी, 2025 को राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार एवं सम्मान समारोह-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा को राष्ट्रीय स्तरीय ‘‘राजेन्द्र कुमार भण्डारी-2025’’ पुरस्कार एक भव्य समारेाह में अर्पित किया जाएगा।  संस्था के श्याम देवपुरा ने बताया कि कमल रंगा को अर्पित होेने वाले इस पुरस्कार-सम्मान स्वरूप 3100/- रूपये नगद राशि के साथ शॉल, अभिनन्दन पत्र, प्रतिक चिह्न आदि अतिथियों द्वारा प्रदत किए जाएंगे।
ज्ञात रहे कि कमल रंगा भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय की स्वायत संस्थान साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के मुख्य राष्ट्रीय पुरस्कार एवं अनुवाद पुरस्कार के साथ राजस्थानी अकादमी के गद्य पुरस्कार के अलावा नगर विकास न्यास, नगर निगम बीकानेर एवं प्रदेश व देश की अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं से पुरस्कृत-सम्मानित हो चुके है।
कमल रंगा पिछले करीब पांच दशकों से साहित्य सृजनरत है। आपकी साहित्य की विभिन्न विधाओं में 40 के करीब पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। आपकी रचनाएं पाठ्यक्रम में शामिल रही है। कमल रंगा केन्द्रिय साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के परामर्श मण्डल के सदस्य एवं राजस्थानी अकादमी के कार्यसम्मति के सदस्य भी रहे है।
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *