तिरुपति मंदिर प्रसाद में मिलावट की जांच बीकानेर तक पहुंची एसआईटी टीम का बीकनेर में डेरा

तिरुपति की एसआईटी टीम ने घी का सैंपल लिया, फर्म पर मारा छापा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • तिरुपति की एसआईटी टीम ने घी का सैंपल लिया, फर्म पर मारा छापा

बीकानेर, 6 मार्च। देश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के प्रसाद में कथित मिलावट की जांच के मामले में तिरुपति की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बीकानेर पहुंची हैं। टीम ने कोयला गली स्थित घी फर्म पर छापा मारते हुए सघन जांच-पड़ताल की। इस दौरान फर्म में रखे घी के टीन से सैंपल लिया गया। इन सैंपल की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बीकानेर से भेजा गया घी मिलावटी था या नहीं?

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सूत्रों के अनुसार- तिरुपति के प्रसाद में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद छानबीन की गई। घी की शुद्धता को लेकर सवाल उठाए गए थे। जांच कर रही टीम को घी के बीकानेर से खरीद होने की जानकारी मिली तो घी के नमूने लेने ये टीम बीकानेर पहुंची। आरोप लगाया गया कि घी बीकानेर से जिस ब्रांड का भेजा गया था, उसमें मिलावट की गई। इन्हीं शिकायतों के आधार पर एसआईटी ने यह कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान फर्म के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शहरभर में इस छापेमारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

pop ronak

फिलहाल, जांच अधिकारियों ने कार्रवाई पूरी होने तक किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में जांच रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि इस घी में मिलावट थी या नहीं? एसआईटी की टीम तीन दिन से बीकानेर में काम कर रही है। जिस फर्म के यहां छापेमारी की गई है, उसके कागजात भी खंगाले जा रहे हैं ताकि तिरुपति मंदिर से हुई डील के बारे में पता किया जा सके।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *