रेल राज्यमंत्री बीकानेर में बोले कि कश्मीर के पहाड़ों से रेगिस्तान तक यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, एआई का असर दिखेगा

रेल राज्यमंत्री बीकानेर में
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 8 मार्च। केंद्रीय रेल और फूड प्रोसेसिंग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने कहा है कि रेलवे में जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का उपयोग बढ़ने वाला है। सिंह शनिवार को बीकानेर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आज सुबह नाल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से नोखा रोड स्थित आर्शीवाद भवन पहुंच गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नाल हवाई अड्‌डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रेलवे सुविधाओं में लगातार विस्तार करने की कोशिश में है। जल्द ही एआई का उपयोग भी बढ़ेगा। जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग सहित कोच में सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर से रेगिस्तान के धोरों तक रेलवे अपनी सुविधाओं में विस्तार करने की कोशिश में जुटा है। आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस में मजदूरों का बड़ा रोल रहेगा, इसी मुद्दे पर हम मजदूरों से बात कर रहे हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उन्होंने कहा कि हमारा मजदूर दिन रात काम करके आम आदमी को सुविधा दे रहा है। कुंभ में रेलवे ने पंद्रह से सोलह हजार ट्रेन चलाई और यात्रियों को कुंभ में स्नान करवाया।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री यहां आयोजित कांफ्रेंस ‘इफेक्टिव इंप्लीमेंटेशन ऑफ एआई एंड मॉडर्न टेक्नोलॉजी इन इंडियन रेलवे: इट्स इंपैक्ट इन डिफरेंट स्पीयर्स एंड चेंजिंग रोल्स ऑफ़ ट्रेड यूनियंस’ में शामिल हुए हैं। सिंह दोपहर सवा बारह बजे आर्शीवाद भवन से 12.30 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन आये तथा दोपहर 12:35 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन से सफदरजंग के लिए रवाना हुए ।

भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

बीकानेर रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज बीकानेर पहुंचे बीकानेर आगमन पर भाजपा नेताओं ने शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अगुवाई में नाल हवाई अड्डे पर स्वागत किया। भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, मनीष सोनी, अशोक प्रजापत, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, प्रकाश मेघवाल, संपत पारीक, जेठमल नाहटा ने स्वागत किया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *