माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से संचालित निःशुल्क होम्योपैथिक सेंटर का शुभारंभ

माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से संचालित निःशुल्क होम्योपैथिक सेंटर का शुभारंभ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 6 अप्रैल। माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से संचालित निःशुल्क होम्योपैथिक सेंटर का शुभारंभ राम नवमी रविवार को धर्मनगर द्वार (ईदगाह बारी के अंदर) गीता रामायण पाठशाला परिसर में भगवान श्रीराम, भगवान धन्वन्तरि की पूजा से निःशुल्क होम्योपैथिक सेंटर का शुभारंभ किया गया। होम्योपैथिक सेंटर में शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ.शीतल मारू विभिन्न रोगों का ईलाज करेंगी तथा परामर्श देगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

होम्योपैथिक सेंटर का शुभारंभ माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के सचिव बीकानेर निवासी कोलकाता प्रवासी नरेन्द्र कुमार बागड़ी ने वर्च्युअल माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी भवन ट्रस्ट पिछले 48 वर्षों से समाज सेवा में समर्पित है। माहेश्वरी भवन के सभी ट्रस्टियों व भामाशाहो के सहयोग से सामाजिक सरोकार के तहत गौशाला में टीन शैड लगाने, चारा आदि सुलभ करवाने, असहाय व जरूरतमंदों को कम्बल, राशन सामग्री सुलभ करवाने, सरकारी कन्या स्कूल में कम्प्यूटर व एल.ई.डी. का सहयोग करने के साथ बीकानेर एवं कोलकाता के गंगासागर आदि क्षेत्रों में सेवा कार्य किए जा रहे है। बीकानेर की गीता रामायण पाठशाला में वर्तमान में आर.के.सी.एल. मान्यता प्राप्त कम्प्यूटर शिक्षा, एक्यूप्रेशर, शिरोधारा एवं स्टीम थेरेपी, सेराजेम मशीन द्वारा थेरेपी, सिलाई प्रशिक्षण आदि के सेवा कार्य निःशुल्क चल रहे है। उसी कड़ी में निःशुल्क होमियोपैथिक सेंटर का शुभारंभ किया है, इससे सभी वर्ग व तबके के लोगों को चिकित्सा का लाभ मिलेगा।

pop ronak
BC opening

उन्होंने बताया कि माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के उप व्यवस्थापक राम किशन राठी के जन सेवा के भाव व अथक प्रयास से होमियोपैथिक चिकित्सा केन्द्र शुरू हुआ है। इसमें माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीराम सिंगी, व्यवस्थापक ट्रस्टी श्रीकिशन राठी, ट्रस्टी माणिक लाल डागा, मनोज कुमार भैया, अनिल डागा समारोह में उपस्थित उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी.पच्चीसिया, सूरत प्रवासी रतन चंद कोचर, एक्यूप्रेशर शिक्षक निशा दुजारी, सेवा केन्द्र के फिजियोथेरेपिस्ट एवं एक्यूप्रेशर प्रशिक्षक विनय आचार्य, सिरोजिम थैरेपी चिकित्सक राम स्वरूप रामावत, कम्प्यूटर शिक्षक जय कुमार सांखला, सिलाई प्रशिक्षक शोभा सुथार, मास्टर हुलास चंद व्यास, श्याम लाल राठी, गौ सेवक सुनील व्यास, महेश नारायण पुरोहित, शैलेश आचार्य, पवन पच्चीसिया व उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। पंडित आशाराम व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चारण से सेंटर स्थल का शुद्धि करण कर देव पूजन करवाया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *