राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा समारोह आगामी 29 अक्टूबर को

क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


बीकानेर,24 अक्टूबर।
रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा समारोह आगामी 29 अक्टूबर 2023 रविवार को रोटरी क्लब सभा भवन, सार्दुलगंज बीकानेर में आयोजित होगा।
रोटरी क्लब बीकानेर के पूर्व प्रान्तपाल अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया की उपरोक्त आयोजन समारोह में सर्वोच्च ‘‘कला डूंगर कल्याणी’’ राजस्थानी शिखर पुरस्कार 51000 रु. प्रसिद्ध शिक्षाविद और साहित्यकार भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ को, राजस्थानी गद पुरस्कार ‘‘ खींवराज मुन्नीलाल सोनी’’ 21000 रु. का जितेन्द्र निर्मोही कोटा को तथा सूरतगढ़ के प्रसिद्ध राजस्थानी आन्दोलन के अग्रणी लेखक हरिमोहन सारस्वत को ‘‘ ब्रज उर्मी अग्रवाल’’ पुरस्कार दिया जायेगा।
रोटरी क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष हरीश कोठारी के अनुसार राज्य स्तरीय लब्ध प्रतिष्ठित समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमान् जितेन्द्र कुमार सोनी (आई.ए.एस), निदेशक एन.एच.एम राजस्थान सरकार होगें। रोटे. पवन खण्डेलवाल, प्रान्तपाल रोटरी प्रान्त 3053 विषिष्ट अतिथि रहेंगे । इस अवसर पर राजस्थानी पुस्तकों की प्रदर्शनी भी दर्शायी जायेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *