संत महात्मा 26 अक्टूबर को करेंगे श्री विश्वकर्मा सर्किल का लोकार्पण

संत महात्मा 26 अक्टूबर को करेंगे श्री विश्वकर्मा सर्किल का लोकार्पण श्री विश्वकर्मा सूत्रधार सम्पति ट्रस्ट, बीकानेर का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


श्री विश्वकर्मा सूत्रधार सम्पति ट्रस्ट, बीकानेर का आयोजन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 25 अक्टूबर । गजनेर रोड पर डूडी पेट्रोल पंप के सामने नवनिर्मित श्री विश्वकर्मा सर्किल का लोकार्पण 26 अक्टूबर,2023 को संत-महात्मा के हाथों दोपहर सवा बारह बजे (12.15) होने जा रहा है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन माकड़ और उपाध्यक्ष लालचंद खोखा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि रामझरोखा कैलाश धाम के महामण्डलेश्वर महंत रामदासजी महाराज, महंत सरजूदासजी महाराज, शिवमठ, शिवबाड़ी के अधिष्ठाता महंत विमर्शानन्दगिरिजी महाराज, श्रीबालाजी स्थित श्रीबालाजी धाम के महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी बजरंगदासजी महाराज, देवीकुंड सागर धाम के राष्ट्रसंत दाताश्री रामेश्वरानंदजी महाराज मंत्रोच्चारण के साथ श्री विश्वकर्मा सर्किल का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर श्रीबालाजी के सूरजमलजी माकड़, सीलवा से कुलरिया ग्रुप के भंवरजी कुलरिया, नरसीजी कुलरिया, पूनमजी कुलरिया, कानारामजी कुलरिया, शंकरजी कुलरिया, धर्मचन्दजी कुलरिया, मुंबई से मघारामजी धामू, बंबलू से रामलालजी आसदेव, बुलाकीजी चुयल, मोहनलालजी जांगिड़, बद्रीजी आसदेव, शिवदयालजी चुयल, आसुजी छडिय़ा, शिवजी मांडण (कलाकार) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
ट्रस्ट के सचिव बाबूलाल माकड़ व कोषाध्यक्ष बाबूलाल मोटियार ने बताया कि इस सर्किल के निर्माण के लिए आबू रोड से पत्थर मंगाया गया है। जिसके चारों और हाथ से विभिन्न प्रकार के कार्य करते हुए कारीगरों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।
हुई संघर्ष की जीत
उन्होंने बताया कि इस स्थान पर सर्किल बनाने के लिए वर्ष, 2019 में सामाजिक कार्यकर्ता चोरूलाल सुथार ने पहल की थी। प्रशासन के साथ लगातार पत्र व्यवहार और व्यक्तिगत रूप से मिलते रहने के बाद आखिरकार 6 जनवरी, 2023 को नगर निगम की साधारण सभा में महापौर सुशीलाकंवर राजपुरोहित ने इसका प्रस्ताव रखा, जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। इसके बाद दिनांक 1 जून, 2023 को तत्कालीन संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने इस चौराहे का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। तब से इसका निर्माण कार्य लगातार चल रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य सुथार समाज के प्रत्येक घर पहुंचे और उनसे सहयोग लिया, जिससे इस सर्किल को साकार रूप दिया जा सका है। इस सर्किल के निर्माण में समाज के दो पार्षदों विरेन्द्र करल और सुशील कुमार मांडण का विशेष सहयोग रहा है। समाज के पन्नालालजी नागल व समाजसेवी राजकुमार पारीक का भी विशेष सहयोग रहा है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *