संवित् सोमगिरिजी महाराज का चतुर्थ निर्वाण दिवस 3 मई को मनाया जाएगा

संवित् सोमगिरिजी महाराज का चतुर्थ निर्वाण दिवस 3 मई को मनाया जाएगा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 18 अप्रेल। परम पूज्य स्वामी ब्रह्मलीन स्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज का चतुर्थ निर्वाण दिवस 3 मई को श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ, शिवबाड़ी में श्रद्धा व समर्पण मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में प्रातः 8ः00 से 10ः00 बजे मंदिर अधिष्ठाता पूज्य स्वामी श्रीविमर्शानंदगिरि जी महाराज के सान्निध्य में समाधि मन्दिर पर पूज्य नथमल जी पुरोहित द्वारा पूजन व अभिषेक किया जाएगा। 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक संत सभा का आयोजन होगा, जिसमें जोधपुर से स्वामी भूमानन्द सरस्वती जी महाराज, फतेहपुर से स्वामी दिनेश गिरि जी महाराज, भीनासर से स्वामी सुबोधगिरि जी महाराज, नोएडा से गोस्वामी सुशील जी महाराज, गाड़ोदा से महावीरयति जी महाराज, महामण्डलेश्वर सरजूदास जी महाराज, महेश्वर से महंत स्वामी समानन्द गिरि जी महाराज व विलासनाथ जी महाराज आदि संत महापुरुषों का आशीवर्चन होगा। । सायं 5ः00 से 7ः00 बजे तक गुरु भजन संध्या का आयोजन होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विजेन्द्र सिंह भाटी के अनुसार गुरुदेव के निर्वाण दिवस के सफल आयोजन हेतु सभा आयोजित हुई। जिसमें ब्रजगोपाल व्यास, हरीशचंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, साकेत शर्मा, भवानीशंकर व्यास, राजीव मित्तल, आचार्य शैलेश तिवारी घनश्याम साध, हरिओम पूंज, राजीव मित्तल, सुरेश गुप्ता, विजय सिंह राठौड़, रूप सिंह भाटी, मनोज सोनी, कन्हैयालाल पंवार, अर्जुननाथ सिद्ध, नन्दकिशोर भाटी, प्रदीप देवड़ा सहित शिष्य साधक, शुभ चिंतक एवं नगर के गणमान्य नागरिकों एवं भक्तों आदि साधकों की उपस्थिति रही।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *