पोकरमल- राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह शनिवार को

कृष्णा आचार्य व डाॅ.कप्तान बोरावड़
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 22 अप्रैल। मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में चौथा पोकरमल- राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह शनिवार , 26 अप्रैल को आयोजित होगा। मुक्ति संस्था के सचिव कवि- कथाकार राजेन्द्र जोशी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि चौथे वर्ष का राजस्थानी महिला लेखन के लिए बीकानेर की वरिष्ठ कथाकार डाॅ.कृष्णा आचार्य को उनके राजस्थानी कहानी संग्रह ‘तिणकां री भींत’ पर एवं जोधपुर के युवा राजस्थानी कथाकार डाॅ.कप्तान बोरावड़ को उनके कहानी संग्रह ‘आंगणै री आस’ को वर्ष 2025 का पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह में 26 अप्रैल 2025 शनिवार को शाम 6:15 बजे स्थानीय होटल राज महल स्टेशन रोड़ के सामने एक भव्य समारोह में दोनों चयनित राजस्थानी साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि 11- 11 हजार रुपए, स्मृति चिन्ह, शाल एवं अभिनंदन पत्र अर्पित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित करेंगे। पुरस्कार अर्पण समारोह के मुख्य अतिथि आयुक्त नगर निगम मनीष मंयक होंगे । समारोह के विशिष्ट अतिथि ख्यातनाम वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. मदन सैनी होंगे।

pop ronak

जोशी ने बताया कि इससे पूर्व उदयपुर की डाॅ. रीना मैनारिया, हनुमानगढ़ के पूर्ण शर्मा”पूरण, बीकानेर की डाॅ.रेणुका व्यास, जयपुर की प्रेमलता सोनी एवं श्रीडूगरगढ के डाॅ.मदन सैनी को पुरस्कृत किया जा चुका है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *