डेढ़ करोड़ लूटने वाले दो मुख्य बदमाश गिरफ्तार

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • दो आरोपियों को पहले किया जा चुका अरेस्ट; दोनों को महाराष्ट्र के पालगढ़ से दबोच लाई पुलिस

बीकानेर, 30 अप्रैल। बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रुपए की लूट करने वाले मुख्य आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र के पालगढ़ से हिरासत में ले लिया है। इस मामले में दो आरोपी पहले से गिरफ्तार हो चुके हैं और कुछ राशि भी बरामद हुई। शेष राशि अब बरामद होने की उम्मीद की जा रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

गत दो अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ निवासी संपत शर्मा ने बीछवाल पुलिस को बताया था कि चार युवकों ने मिलकर रोडवेज बस स्टेंड से पहले इंद्रा कॉलोनी के मुख्य द्वार पर ही उनके साथ लूट की है। करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लूट हुई। पुलिस ने तब नाकेबंदी की लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो गए। बीछवाल पुलिस ने दो युवकों संदीप सिंह और शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों के कब्जे से पुलिस को 59 लाख रुपए बरामद हो गए थे लेकिन शेष राशि बरामद नहीं हुई। इस लूट के मुख्य आरोपी चांदरतन सिंह उर्फ चांदसिंह राजपूत उम्र 28 साल निवासी घण्टेल चूरू हाल करणी नगर आर.ए.सी.क्वाटर और अंशुल सिंह राठौड़ उर्फ मोंटी राजपूत उम्र 28 साल निवासी घण्टेल चूरू को पालगढ़ महाराष्ट्र से हिरासत में लिया गया। ये दोनों वहां लंबे समय से छिपे हुए थे। पुलिस ने साइबर टीम के सहयोग से इनकी लोकेशन को ट्रेक किया और गिरफ्तार कर लिया।

pop ronak
kaosa

पुलिस दो बदमाशों शेरसिंह व संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लुट के 59 लाख रुपए बरामद कर चुकी है लेकिन शेष राशि अब तक बरामद नहीं हुई है।

दोनों पर था बीस-बीस हजार का इनाम

चांद सिंह और अंशुल की पहचान पुलिस कर चुकी थी लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। इस पर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने दोनों का सुराग देने वाले को बीस-बीस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। साईबर सैल टीम इंचार्ज एएसआई दीपक यादव ने इनपुट के आधार अभियुक्त चांदरतन सिंह उर्फ चांद सिंह और अंशुल सिंह राठौड़ उर्फ मोंटी के बारे में पुख्ता रिपोर्ट दी। दोनों की लोकेशन महाराष्ट्र के पालगढ़ में आ रही थी। जहां से दोनों को पुलिस ने दबोच लिया।

इस टीम ने पकड़ा दोनों को

गिरफ्तारी में बीछवाल थाना प्रभारी गोविन्द सिंह चारण, साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव, एएसआई दिलीप सिंह, कॉन्स्टेबल देवेन्द्र राम रहे मौजूद।

 

mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *