आपदा प्रबंधन मंत्री के पंचायत प्रधान पुत्र गौरव के खिलाफ थाने में मामला दर्ज

case registered against govind megwal son
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 27 अक्टूबर। आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्दराम मेघवाल के बेटे और पूगल पंचायत समिति के प्रधान गौरव मेघवाल पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। गोविन्दराम के पोते के जन्मदिन पर रात 10 बजे बाद तक डीजे बज रहा था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए ये मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ये मामला बीकानेर तहसीलदार रविशंकर की ओर से दर्ज करवाया गया है। इसमें जांच जारी है इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

पोते के जन्मदिन पर पार्टी में बज रहा था DJ

pop ronak

पुलिस के अनुसार, पूगल प्रधान गौरव चौहान के बेटे का जन्मदिन पर एक पार्टी का आयोजन निजी आवास पर किया गया था। इस दौरान डीजे बजाया जा रहा था। बीकानेर शहर में वैसे ही डीजे पर पाबंदी है, इस बीच चुनाव आचार संहिता भी लग गई। 10 बजे बाद किसी तरह का कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता।

मेघवाल का निवास भी जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने से कुछ दूरी पर है। ऐसे में थाने तक भी उसकी आवाज आ रही थी। पुलिस ने 10 बजे बाद ये डीजे बंद करवाया और इसके बाद गुरुवार को इसका मामला भी दर्ज कर लिया। आचार संहिता उल्लंघन पर गौरव चौहान पर कार्रवाई भी हो सकती है।

पुलिस-प्रशासन सख्त

पुलिस और प्रशासन इस मामले में काफी सख्त हो गया है। सभी बीएलएओ को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वो अपने अपने क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता की पालना के लिए सक्रिय रहें। किसी तरह की लापरवाही पर अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में प्रभावशाली लोगों के खिलाफ भी मामले दर्ज हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *