गंगाशहर अस्पताल में मई 2025 माह में 110 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित हुए

राजकीय सैटेलाइट अस्पताल में डॉ. संजीव सहगल ने इलाज मुहैया कराया
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

गंगाशहर , 27 मई । गंगाशहर राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में मई माह में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों में 345 रोगियों के नेत्रों की जांच व ईलाज किया गया। अस्पताल अधीक्षक डाॅ. मुकेश वाल्मिकी ने बताया कि इन शिविरों में बीकानेर जिले के आस-पास के ग्रामीण इलाकों व गंगाशहर, भीनासर के साथ ही दूर-दराज के गांवों से आये ऑपरेशन योग्य चयनित 110 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित किये गये।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर नागरिक परिषद् के सम्पतलाल दूगड़ ने बताया ऑपरेशन नेत्र शल्य चिकित्सक डाॅ. संजीव सहगल ने किये। गंगाशहर नागरिक परिषद् के महेन्द्र चैपड़ा नेे बताया कि इन शिविरों में नेत्र चिकित्सक सहायक दिलीपसिंह, सीताराम, अनिल यादव, विमल तेजी, मोहम्मद युसुफ, प्रशान्त आदि कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में सहयोगी संस्था गंगाशहर नागरिक परिषद् के महेन्द्र चैपड़ा, सम्पतलाल दूगड़, बच्छराज रांका, आदि ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। जतनलाल दूगड़ ने बताया कि हर माह लगाये जाने वाले दो नेत्र चिकित्सा शिविरों के क्रम में अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 जून, 2025 को राजकीय सैटेलाईट अस्पताल, गंगाशहर में आयोजित होगा।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *