एस एफ यू राष्ट्रीय प्रशिक्षक संजय लुणावत का बीकानेर आगमन पर सम्मान

एस एफ यू राष्ट्रीय प्रशिक्षक संजय लुणावत का बीकानेर आगमन पर सम्मान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 28 मई। परम श्रद्धेय 1008 आचार्य श्री विजय राज जी म सा” की प्रेरणा से श्री शांतक्रान्ति संघ के तत्वावधान में चलाये जा रहे आत्महत्या मुक्ति अभियान के राष्ट्रीय प्रशिक्षक संजय लुणावत, उदयपुर का बीकानेर आने पर एस एफ यू संकल्प समिति बीकानेर द्वारा स्वागत व अभिनन्दन किया गया । विदित हो कि समिति द्वारा पूरे भारत वर्ष में बढ़ती हुई आत्महत्याओं को रोकने के लिए अनेक तरह के प्रयास किये जा रहे हैं ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राष्ट्रीय समन्वयक संजय जैन सांड ने बताया कि लाखों की संख्या में लोगों को आत्महत्या न करने हेतु शपथ दिलाई गयी है व यह कार्य फिजिकल व ऑनलाइन भी जारी है । संस्था द्वारा टोल फ्री नंबर भी जारी है ,जिससे कोई भी अवसाद ग्रस्त पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान हेतु काउंसलर से संपर्क कर सकता है । संस्था पूरे भारत वर्ष में इनर एम्पॉवर वेलनेस सेंटर खोल रही है, जहां योगा, मैडिटेशन व काउंसलिंग निःशुल्क है ।

pop ronak
BC opening

संजय लुणावत ने बताया कि वर्तमान में आत्महत्या की बढ़ती हुई दर चिंताजनक है व इसे रोकने के लिये इस संस्था में सेवा देना मेरे लिये सौभाग्य की बात है । उन्होंने बताया कि हम ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षक प्रशिक्षित कर रहे हैं , जो काउंसलिंग के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ कर रहे हैं । हाल ही में उदयपुर में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ व एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला भी संम्पन्न हुई ।

राजस्थान के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र डागा ने बताया कि इस अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करके लोक कल्याण के इस कार्य को तेजी से बढ़ा रहे हैं । बीकानेर की प्रमुख श्रीमती ललिता सेठिया ने बताया बीकानेर में जल्द ही वेलनेस सेंटर शुरू किया जा रहा है, जिसके लिये रजिस्ट्रेशन शुरु कर दिया गया है । अभियान के प्रभारी भीखमचंद लुणावत व विशाल डागा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क करके लोगों से संकल्प पत्र भरवाकर आत्महत्या न करने हेतु शपथ दिलवाई जा रही है ।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *